Barabanki News : जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में हिंसक झड़प, लाठीडंडों से मारपीट में छह लोग घायल

Barabanki News : जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में हिंसक झड़प, लाठीडंडों से मारपीट में छह लोग घायल
Barabanki News : जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में हिंसक झड़प, लाठीडंडों से मारपीट में छह लोग घायल

मसौली/बाराबंकी, अमृत विचार : थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर में आवासीय भूमि के कब्जे को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद बुधवार को हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठीडंडे चलने से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बड़ागांव भेजकर चिकित्सीय परीक्षण कराया और दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि पुत्तन पुत्र बाराती और विपक्षी कमाल, राजू, राजा व दानिश के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे दोनों पक्ष आमनेसामने आ गए। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों ओर से लाठीडंडे चलने लगे। मारपीट में पुत्तन, उनकी पत्नी केसर जहां और 18 वर्षीय पुत्री साहिबा बानो को गंभीर चोटें आईं। पुत्तन के पैर और पीठ में गंभीर चोट बताई गई है, जबकि अन्य घायलों का भी अस्पताल में उपचार कराया गया।

पुत्तन ने आरोप लगाया कि विपक्षी उनके घर में घुस आए, गालीगलौज की और परिवार के साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि विवादित भूमि उनकी पैतृक संपत्ति है और कब्जे को लेकर विवाद हुआ। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों का मेडिकल कराया गया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *