Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 19 दिनों में की करोड़ों की कमाई

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 19 दिनों में की करोड़ों की कमाई

Sunny Deol Border 2 Earnings: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इस साल की सबसे बड़ी हिंदी फिल्मों में शुमार हो चुकी है। 1997 में आई कल्ट क्लासिक ‘बॉर्डर’ की इस सीक्वल ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तिरंगा लहरा दिया है। फिल्म को जहां देशभर के दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है, वहीं कमाई के मामले में भी यह नए-नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है।

23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ को पहले दो हफ्तों में शानदार रिस्पॉन्स मिला। हालांकि तीसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन इसके बावजूद यह करोड़ों में ही कमाई कर रही है। खास बात यह है कि तीसरे मंगलवार यानी 19वें दिन भी फिल्म ने पर मजबूती दिखाई है।

बॉर्डर 2 का कलेक्शन

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 19वें दिन करीब 2.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का 19 दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 314.59 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी। वहीं तीसरे हफ्ते में 15वें दिन 2.85 करोड़, 16वें दिन 5.25 करोड़, 17वें दिन 7.25 करोड़ और 18वें दिन 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

बॉर्डर 2 की कहानी

‘बॉर्डर 2’ की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें इंडियन आर्मी, एयर फोर्स और नेवी की बहादुरी को दिखाया गया है। फिल्म में क्लासिक गानों ‘संदेशे आते हैं’ और ‘ऐ जाते हुए लम्हों’ की वापसी ने दर्शकों को पुरानी यादों में लौटा दिया, जो इसकी सफलता का बड़ा कारण बनी। दिलचस्प बात यह है कि अब ‘बॉर्डर 2’ सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के लाइफटाइम कलेक्शन 320.34 करोड़ रुपये को पछाड़ने से महज कुछ करोड़ दूर है।

बॉर्डर 2 के स्टार कास्ट

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म तीसरे हफ्ते के अंत तक यह रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। फिल्म में के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, सोनम बाजवा और मोना सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म देशभक्ति और इमोशन का जबरदस्त पैकेज साबित हुई है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply