MP में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में सेंध: अचानक काफिले के सामने आए ग्रामीण, पुलिस महकमे में हड़कंप

MP में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में सेंध: अचानक काफिले के सामने आए ग्रामीण, पुलिस महकमे में हड़कंप

शील खरे, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में बड़ी सेंध हुई है। सुरक्षा घेरा तोड़कर कुछ ग्रामीण अचानक उनके काफिले के सामने आ गए।

MP में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में सेंध: अचानक काफिले के सामने आए ग्रामीण, पुलिस महकमे में हड़कंप

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, नितिन गडकरी मुंबईदिल्ली एक्सप्रेस वे के कोटा मंदसौर निरीक्षण कर 19 गाड़ियों के काफिले के साथ वापिस लौट रहे थे। वाहन करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर रहे थे। इस दौरान शिवगढ़ ब्रिज के पास काफिले के सामने 3 ग्रामीण आ गए।

इस दौरान गाड़ियां ग्रामीणों के बगल से होते हुए गुजर गई जिससे एक गंभीर दुर्घटना रुकी। इस दौरान काफिले के कुछ वाहन भी आपस में टकराने से बालबाल बचे, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने मामले की पड़ताल की। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने खुद प्रेस नोट और बाइट जारी की साथ ही सड़क पार करवा रहे युवक का बयान भी जारी किया गया युवकों के नाम शांतिलाल , नंदलाल भाभर और दिनेश भाभर हैं। ये सभी निमकोपाड़ा पलसोड़ी गांव के रहने वाले हैं।

युवकों ने पुलिस को बताया कि उनके बच्चे हाईवे के दूसरी तरफ बने स्कूल में पढ़ते हैं। गुरुवार को भी वे बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे, जिसके लिए वे गाड़ियों को रुकने का इशारा कर सड़क पार कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें केंद्रीय मंत्री गडकरी के काफिले के यहां से गुजरने की कोई जानकारी नहीं थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *