Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

Anupama Spoiler: कीर्ति की हिंसा से टूटेगा कपिल, राही-प्रेरणा की लड़ाई में फंसेगा बेचारा प्रेम

Anupama Spoiler: कीर्ति की हिंसा से टूटेगा कपिल, राही-प्रेरणा की लड़ाई में फंसेगा बेचारा प्रेम

Anupama Upcoming Episode: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामे की ओर बढ़ रहा है। रुपाली गांगुली के इस सुपरहिट सीरियल में आने वाले एपिसोड्स में ऐसे-ऐसे खुलासे होंगे, जो दर्शकों को चौंका देंगे। जहां एक तरफ कीर्ति की सच्चाई सामने आने वाली है, वहीं दूसरी ओर प्रेरणा की हरकतें प्रेम और राही की जिंदगी में भूचाल ला देंगी।

शो में कीर्ति की एंट्री के बाद से ही अनुपमा के शक गहराते जा रहे हैं। अनुपमा को लगने लगा है कि जो बाहर से दिख रहा है, उसके पीछे कोई बड़ा राज छिपा है। हाल ही के एपिसोड्स में दिखाया गया कि कीर्ति और कपिल के बीच झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि कीर्ति गुस्से में कपिल को मार देती है। कपिल अपने जख्म परिवार से छुपाने की कोशिश करता है, लेकिन अनुपमा की नजरों से कुछ भी नहीं बच पाता।

कपिल का सिर फोड़ देगी कीर्ति

आने वाले एपिसोड में यह लड़ाई और खतरनाक मोड़ ले लेगी। कीर्ति गुस्से में कपिल का सिर फोड़ देगी, जिससे कपिल पूरी तरह टूट जाएगा। हालात इतने बिगड़ जाएंगे कि कपिल सुसाइड करने की कोशिश करेगा। तभी अनुपमा खिड़की से देख लेगी कि कपिल फांसी का फंदा लगाने वाला है। बिना समय गंवाए अनुपमा उसके कमरे में पहुंचेगी और उसकी जान बचा लेगी।

कीर्ति की सच्चाई सबके सामने लाएगी अनुपमा

इसके बाद कपिल, अनुपमा के सामने अपनी चुप्पी तोड़ देगा और बताएगा कि वह घरेलू हिंसा का शिकार है। यह सुनकर अनुपमा को गहरा सदमा लगेगा और वह ठान लेगी कि कीर्ति की सच्चाई सबके सामने लाकर रहेगी। जल्द ही कपिल की मदद से अनुपमा कीर्ति को पूरे परिवार के सामने एक्सपोज कर देगी, हालांकि कीर्ति एक बार फिर ड्रामा करने से पीछे नहीं हटेगी।

बेशर्म हरकतें पार करेगी प्रेरणा

दूसरी तरफ, प्रेरणा की बेशर्म हरकतें कहानी में नया ट्विस्ट लाने वाली हैं। साफ मना करने के बावजूद के करीब जाने की कोशिश करेगी। उसकी ये हरकतें राही को परेशान कर देंगी। माही भी राही के कान भरने का काम करेगी, जिससे और गहरा जाएगा। नतीजतन, राही और प्रेरणा के बीच जबरदस्त जंग छिड़ जाएगी और इस लड़ाई में प्रेम बुरी तरह फंस जाएगा। इतना ही नहीं, वसुंधरा भी प्रेरणा के खिलाफ मोर्चा खोल देगी।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply