Barabanki News: स्कूल जा रहे दो मासूमों पर गिरी जर्जर दीवार, दोनों की मौत; तीन बच्चे गंभीर

Barabanki News: स्कूल जा रहे दो मासूमों पर गिरी जर्जर दीवार, दोनों की मौत; तीन बच्चे गंभीर
Barabanki News: स्कूल जा रहे दो मासूमों पर गिरी जर्जर दीवार, दोनों की मौत; तीन बच्चे गंभीर

बाराबंकी, अमृत विचार : दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में स्कूल जा रहे दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा गुलचप्पा कलां गांव में उस समय हुआ, जब बच्चे रोज की तरह स्कूल के लिए निकले थे। बताया जा रहा कि गांव की गली में स्थित एक पुरानी और जर्जर ईंट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में पांच बच्चे आ गए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। सभी घायलों को आननफानन में अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में 7 वर्षीय हुजैफा और 14 वर्षीय हाजरा बानो की मौत हो गई। वहीं हस्सान , हानिया और मोहम्मद अदनान गंभीर रूप से घायल हैं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीवार काफी समय से जर्जर हालत में थी, लेकिन उसे हटाने या सुरक्षित कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *