लखनऊ में 10 से 15 अगस्त तक चलेगा तिरंगा महोत्सव, हर घरदुकान पर फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

लखनऊ में 10 से 15 अगस्त तक चलेगा तिरंगा महोत्सव, हर घरदुकान पर फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज
लखनऊ में 10 से 15 अगस्त तक चलेगा तिरंगा महोत्सव, हर घरदुकान पर फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

लखनऊ, अमृत विचार : स्वतंत्रता दिवस को भव्य बनाने के लिए भाजपा लखनऊ महानगर ने कमर कस ली है। बुधवार को हलवासिया कोर्ट स्थित महानगर कार्यालय में हर घर तिरंगातिरंगा यात्रा अभियान को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में लखनऊ प्रभारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, टिंकू सोनकर व उपनेता देव शर्मा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सभी मंडलों और वार्डों के पार्षदों व पदाधिकारियों को अभियान की विस्तृत कार्ययोजना समझाई गई।

त्र्यंबक त्रिपाठी ने बताया कि 10 से 12 अगस्त तक हर मंडल और वार्ड में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। ये यात्राएं शहीद स्मारकों से शुरू होकर प्रमुख मार्गों और बस्तियों से गुजरेंगी। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित सभी मोर्चों को इसमें सक्रिय रूप से जोड़ने के निर्देश दिए गए। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलेगा। 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर विशाल तिरंगा यात्रा होगी। 13 से 15 अगस्त तक हर घर, दुकान और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराना अनिवार्य किया गया है। अभियान के दौरान युद्ध वीरों, शहीदों और कर्तव्य पालन में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी, प्रदर्शनी और जनजागरण कार्यक्रम होंगे। पूर्व सैनिकों, सामाजिक संगठनों और महिला समूहों को जोड़कर अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *