फिर दोहराई वही दहेज की कहानी… गुरुग्राम में विवाहिता की संदिग्ध मौत, एक दिन पहले पापा को सुनाई थी आपबीती, पतिसासननद पर FIR

फिर दोहराई वही दहेज की कहानी… गुरुग्राम में विवाहिता की संदिग्ध मौत, एक दिन पहले पापा को सुनाई थी आपबीती, पतिसासननद पर FIR

Gurugram Crime News: साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर39 इलाके से दहेज प्रताड़ना और संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है. किराए के मकान में रह रही खुशबू गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति, सास और ननद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

फिर दोहराई वही दहेज की कहानी… गुरुग्राम में विवाहिता की संदिग्ध मौत, एक दिन पहले पापा को सुनाई थी आपबीती, पतिसासननद पर FIR

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के निवासी अरविंद कुमार गुप्ता ने अपनी बेटी खुशबू गुप्ता की शादी हिमांशु गुप्ता के साथ की थी. खुशबू का पति हिमांशु गुरुग्राम के एक नामी कोचिंग सेंटर में बतौर टीचर कार्यरत है और बीते दो सालों से खुशबू के साथ सेक्टर 39 में किराए के मकान में रह रहा था. पिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति हिमांशु, सास सुनीता गुप्ता और ननद अपराजिता अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर खुशबू को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे.

‘अस्पताल ले जाने के कुछ ही देर बाद आई मौत की खबर’

पीड़ित पिता अरविंद गुप्ता के अनुसार, 3 अगस्त को खुशबू ने फोन करके बताया था कि उसके पति ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की है. जब परिवार ने रात में दोबारा संपर्क किया, तो ससुराल वालों ने कहा कि खुशबू की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है. इसके कुछ ही देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि खुशबू की मौत हो चुकी है, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, BNS धाराओं में दर्ज हुआ केस

सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची. मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर सदर थाने में पति, सास और ननद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. सदर थाना प्रभारी मोहन सैनी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के विशेष पैनल से कराया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस की एक विशेष टीम आरोपी पति हिमांशु, सास सुनीता और ननद अपराजिता से पूछताछ कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *