Auraiya News: बिधूनाऐरवा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार की बाइक टक्कर से तीन युवकों की मौत

Auraiya News: बिधूनाऐरवा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार की बाइक टक्कर से तीन युवकों की मौत
Auraiya News: बिधूनाऐरवा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार की बाइक टक्कर से तीन युवकों की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बिधूनाऐरवा कटरा मार्ग पर रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सराय कछवाह गांव निवासी छोटे सिंह राजावत , मोनू भदौरिया और हैप्पी राजावत के रूप में हुई है। तीनों बुधवार रात एक ही बाइक से बिधूना से ऐरवा कटरा की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, सामने से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांस

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली बिधूना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले जाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

परिवारों में मचा कोहराम

दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। एक साथ तीन युवकों की मौत की सूचना से परिवारों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल व घटनास्थल पर जुट गई।

CCTV फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश

क्षेत्राधिकारी बिधूना पुनीत मिश्रा ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, विशेषकर पेट्रोल पंप की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *