Anushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय

Anushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय

Anushka Sharma Almond Cappuccino: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती है। उनकी डाइट और हेल्दी फूड चॉइसेज अक्सर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाती है। एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने अपनी फेवरेट आलमंड कैपुचिनो की रेसिपी शेयर की, जिसे वह महज 2 मिनट में तैयार कर लेती हैं। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट का भी मानना है कि सही तरीके से बनाई गई यह कॉफी कई लोगों के लिए सामान्य कैपुचिनो की तुलना में बेहतर विकल्प हो सकती है।

Anushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय

कैसे बनाती हैं आलमंड कैपुचिनो?

बातचीत के दौरान अनुष्का शर्मा ने बताया कि उनकी आलमंड कैपुचिनो बनाने का तरीका बेहद आसान है। उन्होंने कहा कि यह सामान्य ब्लैक कॉफी की तरह ही बनाई जाती है, लेकिन इसमें डेयरी मिल्क की जगह घर पर तैयार किया गया बादाम मिल्क का इस्तेमाल किया जाता है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके लिए वह 56 बादाम रात भर या कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोती हैं। का छिलका उतारकर उन्हें थोड़ासा पानी मिलाकर ब्लेंड करती हैं, जिससे ताजा बादाम का दूध तैयार हो जाता है। फिर इस दूध को में मिलाकर आलमंड कैपुचिनो तैयार की जाती है।

क्या आलमंड कैपुचिनो ज्यादा हेल्दी है?

आलमंड कैपुचिनो कुछ लोगों के लिए सामान्य कैपुचिनो से बेहतर विकल्प हो सकती है। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि इसमें कौनसी सामग्री इस्तेमाल की गई है और व्यक्ति की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें क्या हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, अगर घर पर बिना अतिरिक्त चीनी के बादाम का दूध तैयार किया जाए, तो यह कैलोरी और सैचुरेटेड फैट से तैयार किया गया हल्का ऑप्शन हो सकता है।

आलमंड कैपुचिनो के संभावित फायदे

  • डेयरी मिल्क की तुलना में हल्का विकल्प हो सकता है।
  • घर पर तैयार बादाम के दूध में अतिरिक्त प्रिजर्वेटिव या शुगर नहीं होती।
  • बादाम में विटामिन E और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं।
  • यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जिन्हें डेयरी प्रोडक्ट्स सूट नहीं करते।
  • बिना चीनी के बनाने पर कैलोरी का सेवन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।

किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी?

जिन लोगों को बादाम से एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं, अगर मार्केट से लाया हुआ बादाम मिल्क इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसके लेबल पर अतिरिक्त चीनी और अन्य सामग्री की जांच जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *