
बरेली, अमृत विचार। 108 वें तीन रोजा उर्सएरजवी का आगाज गुरुवार को होगा। शाम को इस्लामिया मैदान पर दरगाह प्रमुख परचम कुशाई की रस्म अदा करेंगे। उर्स को लेकर दरगाह की गलियों में जायरीन की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। लगातार जुलूस दरगाह पर पहुंच रहे हैं।
शाम 6 बजे दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां देश विदेश से आए जायरीन व उलमा की मौजूदगी में परचम कुशाई की रस्म के साथ उर्स की शुरुआत करेंगे। इससे पहले आजम नगर हाजी अल्लाह बख्श के निवास से परचमी जुलूस निकलेगा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। रात में अंतर्राष्ट्रीय नातिया मुशायरा होगा। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि उर्स को लेकर दरगाह व प्रशासन की ओर से दरगाह से इस्लामिया मैदान तक तैयारी पूरी की जा चुकी है। मंच, पंडाल, पुस्तक मेला, वुजूखाना, पूछताछ कार्यालय,अस्थायी चिकित्सालय, शौचालय, हैंडपंप का काम पूरा हो चुका है। डीएम के निर्देशन में नगर निगम ने इस्लामिया गेट से मंच तक कच्ची सड़क तैयार की है। इससे बरसात की वजह से जायरीन के आवागमन में सहूलियत रहेगी। गुरुवार को दरगाह प सुबह कुरानख्वानी होगी। इसके बाद शाम को आजमनगर से परचमी जुलूस निकलेगा, जो कुमार सिनेमा, इंदिरा मार्केट, बिहारीपुर ढाल के रास्ते दरगाह पहुंचेगा। यहां सलामी देने के बाद दरगाह प्रमुख की कयादत में वापिस जुलूस बिहारीपुर, जिला परिषद के रास्ते इस्लामिया मैदान पहुंचेगा। यहां सुब्हानी मियां, सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां, सय्यद आसिफ मियां और उलमा की मौजूदगी में उर्स का ऐलान करेंगे।
रात 10 बजकर 35 मिनट पर हुज्जातुल इस्लाम के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद मुशायरा का आगाज होगा। वहीं, दूर दराज से जायरीन के दरगाह पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। फूलों की टोकरी के जुलूस भी जिले भर से पहुंच रहे हैं। दरगाह से इस्लामिया मैदान तक दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं।
अजमेर के संदल, केवड़ा व गुलाब से महकी दरगाह
उर्स की पूर्व संध्या पर बुधवार देर रात अजमेर शरीफ ख़्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से आया संदल, केवड़ा व फूल आला हजरत की दरगाह पर पेश किए गए। दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खान सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी की मौजूदगी में अजमेर शरीफ के गद्दीनाशीन सय्यद सुल्तान उल हसन चिश्ती व सय्यद आसिफ मियां ने गुस्ल के रस्म अदा कर संदल, केवड़ा व गुलाब पेश किया। इसके बाद चादर व फूल पेश किए। सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने खुसूसी दुआ की। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि रूहानी महफिल उलमाओं की मौजूदगी में अदा की गई। मुफ्ती आकिल रजवी, मुफ्ती सलीम नूरी, मुफ्ती सय्यद कफील हाशमी, मुफ्ती अय्यूब नूरी, मुफ्ती मोइनुद्दीन, मुफ्ती सय्यद शाकिर अली आदि मौजूद रहे।
जायरीन की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी ने जायरीन की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसी जायरीन को कोई दिक्कत आती है तो वह इन नंबर पर कॉल कर मदद मांग सकता है। सय्यद आसिफ मियां 8439345811, राशिद अली 7310931284, हाजी जावेद खान 9760598843, शाहिद नूरी 9219878651, अजमल नूरी, 077909456, परवेज नूरी 9259213602, नासिर कुरैशी 9897556434, औरंगजेब नूरी 9219722092, ताहिर अल्वी 9219725692, मंजूर रजा 9258545113, अब्दुल माजिद 9675315738 के नंबर जारी किए गए हैं।
ये भी पढ़ें