
बरेली, अमृत विचार। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल धीरज सेठ के बरेली कैंट स्थिति यूबी एरिया हैड क्वार्टर में दौरे को देखते हुए पुलिस और गुप्तचर एजेंसियां हाई अलर्ट हैं। सैन्य क्षेत्र को जाने वाले रास्तों पर दूसरे दिन भी पुलिस का सख्त पहरा रहा और कई सड़कों पर ट्रैफिक डाइवर्जन रहा।
आर्मी चीफ बनने के बाद जनरल धीरज सेठ पहली बार यूबी एरिया में भविष्य की सैन्य तैयारियां परखने बरेली पहुंचे थे। त्रिशूल एयरबेस से उनका काफिला सड़क मार्ग से कैंट क्षेत्र में यूपी एरिया मुख्यालय पहुंचा। थल सेना प्रमुख के बरेली दौरे की जानकारी मिलते ही पुलिस और लोकल इंटेलीजेंस की टीमें हरकत में आ गईं। अफसरों ने कैंट थाने को सतर्क कर दिया। साथ ही कैंट क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस की टीमों को भी तैनात कर दिया गया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बियाबानी कोठीगांधी उद्यान, डाकखाने की ओर से कैंट की ओर जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी और बेरिकेडिंग कर दी गई, जो बुधवार के साथ गुरुवार को भी जारी रही।
इंटेलीजेंस सूत्रों के अनुसार, सेना प्रमुख के दौरे को लेकर एक तरफ जहां सेना अपने स्तर से सुरक्षा इंतजाम संभाले रही, पुलिस व ट्रैफिक पुलिस की टीमें भी चौकस रहीं। सामरिक लिहाज से बरेली देश का प्रमुख केन्द्र हैं। यहां जाट रेजीमेंट के अलावा सेना का यूपी एरिया हैडक्वार्टर, एयरफोर्स स्टेशन, आईटीबी ट्रेनिंग सेंटर व बीएसएफ बटालियन मुख्यालय है। इस वजह से पुलिस और गुप्तचर एजेंसियां हर वक्त अलर्ट रहती हैं। थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के दौरे के चलते पुलिस की सतर्कता और ज्यादा दिखाई दी है।
ये भी पढ़ें