Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

क्या आपने देखा नितिन गडकरी का ‘ड्रीम होम’? नागपुर का पहला प्लेटिनम रेटिंग ग्रीन हाउस, जानिए क्यों है इतना खास

क्या आपने देखा नितिन गडकरी का ‘ड्रीम होम’? नागपुर का पहला प्लेटिनम रेटिंग ग्रीन हाउस, जानिए क्यों है इतना खास

Nitin Gadkari New House Nagpur: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नया घर इस समय चर्चा का विषय बन गया है। यह सिर्फ इसलिए चर्चा में नहीं है क्योंकि यह शानदार या भव्य है, बल्कि इसके पीछे की सादगी, आध्यात्मिक शांति और सोच की गहराई के कारण भी यह चर्चाओं में बना हुआ है। नितिन गडकरी का असली घर महल इलाके में स्थित है। यह घर ‘गडकरी वाड़ा’ के नाम से मशहूर हैं।

कुछ सालों पहले इसे तोड़ने का काम शुरू किया गया था। जिसे अब नए शानदार और भव्य पेशवाई अंदाज में बनाया गया है। इस घर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वाड़े में हाल ही में नितिन गडकरी ने अपने परिवार के साथ गृह प्रवेश किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री अपने पूरे परिवार के साथ गृह प्रवेश की पूजा करते हुए नजर आ रहे है।

आपको बताते चलें, कि इस घर का कंस्ट्रक्शन एक साउथ इंडियन स्टाइल में बनाया गया है। तो घर का अगला हिस्सा बिल्कुल केरल और कोंकण क्षेत्र की झलक दिखाता है। नितिन गडकरी अक्सर इस घर की विशेषता अपने भाषणों में बताते आए है। यह घर पूरी तरह से इको-फ्रेंडली है, जो गर्मियों में ठंडक और ठंड में गर्मी का एहसास देता है। नितिन गडकरी ने एक बार कहा था कि उनका नया घर नागपुर का पहला इको-फ्रेंडली घर होना चाहिए।

प्लेटिनम रेटिंग ग्रीन हाउस का मिला दर्जा

गडकरी के नए घर को प्लेटिनम रेटिंग ग्रीन हाउस का लेबल दिया गया है। प्लेटिनम रेटिंग ग्रीन हाउस IGBC या LEED द्वारा दिया जाने वाला सबसे ऊंचा एनवायरनमेंटल सर्टिफिकेशन लेवल है, जो ग्लोबल लेवल पर सस्टेनेबिलिटी, एनर्जी एफिशिएंसी, वॉटर कंजर्वेशन और हाई रेसिडेंट्स हेल्थ सुनिश्चित करता है। यह घर एनर्जी की खपत कम करता है, पानी बचाता है और हेल्दी लाइफस्टाइल देता है।

प्लेटिनम रेटिंग ग्रीन हाउस की खास बातें:

एनर्जी एफिशिएंसी: सोलर एनर्जी, एनर्जी एफिशिएंट अप्लायंसेज और LED लाइट्स का इस्तेमाल करके बिजली बचाता है।

वॉटर मैनेजमेंट: रेनवाटर हार्वेस्टिंग, वॉटर रीसाइक्लिंग और एफिशिएंट पाइप्स का इस्तेमाल करता है।

इको-फ्रेंडली मटीरियल: कंस्ट्रक्शन के दौरान दोबारा इस्तेमाल होने वाले या नेचुरल मटीरियल का इस्तेमाल करता है।

गडकरी वाड़े का क्या महत्व है?

ने अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय महल स्थित इसी घर में बिताया है। महल में बने घर के टूटने के बाद गडकरी ने कई भाषणों में कहा था कि उन्हें दूसरे इलाकों में रहना पसंद नहीं है। महल में बने गडकरी वाड़े का एक लंबा पॉलिटिकल इतिहास भी है। उनके महल में स्थित इसी घर में कई राजनीतिक बैठकें हुई हैं और जरूरी फैसले लिए गए हैं। इसलिए, यह एक तरह का पॉलिटिकल ऐतिहासिक ढांचा था।

अब इसी महल स्थित इलाके में बने अपने नए घर में उन्होंने गृह प्रवेश भी कर लिया है। जो गडकरी वाड़े के नाम से आगे भी जाना जाएगा। इस वाड़े की खासियत ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल भी जीत लिया है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply