
बरेली, अमृत विचार। आला हजरत का 108वां उर्से रजवी आज6 अगस्त से शुरू हो रहा है। 8 अगस्त को कुल शरीफ के साथ उर्स का समापन होगा। उर्से रजवी को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। चप्पेचप्पे पर पुलिसप्रशासन की नजर रहेगी। सुरक्षाव्यवस्था को लेकर क्षेत्र को चार जोन में बांटा गया है। उर्से रजवी के शुभारंभ से पहले जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि उर्स स्थल और उससे जुड़े सभी प्रमुख स्थानों पर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेगा।
अधिकारी नजर रखेंगे। उर्से रजवी में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आए। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उर्स में देशविदेश से लाखों जायरीन पहुंचते हैं। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात, साफसफाई, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस बार उर्स कमेटी ने कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए विशेष निर्णय लिया है। लंगर में मांसाहारी भोजन की जगह शाकाहारी लंगर रहेगा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उर्स कमेटी ने आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान करते हुए यह निर्णय लिया है। प्रशासन ने सभी लोगों से अपील की है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी समस्या की सूचना ड्यूटी पर तैनात पुलिसप्रशसानिक टीम को दें।
ये भी पढ़ें