Rampur News : ननिहाल आया मासूम स्कूली बस की चपेट में आया, मौत

Rampur News : ननिहाल आया मासूम स्कूली बस की चपेट में आया, मौत
Rampur News : ननिहाल आया मासूम स्कूली बस की चपेट में आया, मौत

स्वार, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव मेहंदीनगर में गुरुवार को ननिहाल आया ढाई साल का मासूम स्कूल बस की चपेट में आ गया, जिससे बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस से कोई कार्रवाई न करने की बात कही। जिस पर पुलिस ने मासूम को परिजनों को सौंप दिया। दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

थाना टांडा क्षेत्र के गांव वैजनी निवासी फैसल का ढाई वर्षीय पुत्र अवान अपनी मां के साथ गांव मेहंदीनगर स्थित ननिहाल आया हुआ था। गुरुवार दोपहर वह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव फाजिलपुर स्थित शहीद ऊधमसिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बस बच्चों को छोड़ने के लिए मेहंदीनगर पहुंची। स्कूली बस से एक छात्र को उतारा जा रहा था। इसी दौरान मासूम अवान बस के पास पहुंच गया। चालक ने आसपास देखे बिना बस आगे बढ़ा दी। जिससे अवान बस के पहिये के नीचे आ गया। हादसे में बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बस को रोक लिया और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही कार्यवाहक कोतवाल महेश पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गांव जोधावाला निवासी चालक हरवंश को हिरासत में लिया है। मृतक बालक के परिजनों ने पुलिस कोई कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया। जिस पर ने मृतक के शव परिजनों को सौंप दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *