
Nana Patekar Emotional Tribute Ajit Pawar: महाराष्ट्र की राजनीति के एक युग का अंत हो गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और कद्दावर नेता अजित पवार के निधन की खबर ने न केवल राजनीतिक गलियारों बल्कि मनोरंजन जगत को भी स्तब्ध कर दिया है। इस दुखद घड़ी में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। नाना पाटेकर और पवार परिवार का रिश्ता दशकों पुराना है, और अभिनेता ने इस क्षति को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया है।
नाना पाटेकर ने इस कठिन समय में पवार परिवार के प्रति अपना समर्थन जताते हुए कहा कि वह और उनका पूरा सहयोग इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। उन्होंने सुनेत्रा पवार को लेकर कहा किया उन पर दुखों का पहाड़ है। लेकिन उन्होंने जो पदभार संभाला है उसे वे निभाएंगी।
राेहित पवार के सवालों पर क्या बोले नाना पाटेकर
राेहित पवार द्वारा विमान हादसे पर उठाए सवालाें को लेकर कहा कि वे उनके परिवार के सदस्य हैं। उनके मन जो सवाल आए थे उसे उन्होंने बाेला। मैंने रोहित पवार को सुना नहीं है तो मैं उस बारे में टिप्पणी नहीं कर सकता। नाना पाटेकर ने कहा कि जांच हो रही है। जांच में अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो दोषियों को सजा होगी।
उन्होंने राजनीति से इतर मानवीय रिश्तों को तवज्जो देते हुए कहा कि वैचारिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन एक व्यक्ति के रूप में अजित पवार का व्यक्तित्व प्रभावशाली था।
| Mumbai | On the demise of former Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, Actor Nana Patekar says,” We are saddened by it (demise of Ajit Pawar)….It all depends on the two parties (the merger of two factions of the NCP)…I knew him since he was 19-20 years old and had…
— ANI (@ANI)
मेरे बचपन के दोस्त थे अजित: नाना पाटेकर
मीडिया से बात करते हुए भावुक नजर आए। उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि हम अजित पवार के निधन से बेहद दुखी हैं। मेरा उनका साथ तब से था जब वह केवल 19-20 साल के थे और उन्होंने एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। हमने उन्हें जमीन से उठकर शिखर तक पहुंचते देखा है। अजित पवार ने जिस तरह से शुरुआत की और जिस मुकाम तक पहुंचे, वो कमाल का सफर था। नाना ने कहा कि मैं अजित को हमेशा मिस करूंगा, वे मेरे अच्छे दोस्त और छोटे भाई जैसे थे।
राजनीतिक समीकरणों पर भी की बात
मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और एनसीपी के गुटों के विलय की चर्चाओं पर भी नाना ने संक्षिप्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भविष्य की चीजें अब दो पार्टियों के फैसलों और परिस्थितियों पर निर्भर करती हैं।
बता दें कि 28 जनवरी 2026 को मुंबई से बारामती जा रहे अजित पवार का प्लेन बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था। इस हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे की जांच जारी है।



