Bareilly News : बनखंडीनाथ मंदिर से बरेली की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा रवाना

Bareilly News : बनखंडीनाथ मंदिर से बरेली की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा रवाना
Bareilly News : बनखंडीनाथ मंदिर से बरेली की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा रवाना

बरेली, अमृत विचार। बरेली के बाबा बनखंडीनाथ मंदिर से गुरुवार को करीब 4 हजार कांवड़ियों का जत्था गंगाजल लेने, कछला गंगा घाट के लिए रवाना हुआ है। बरेली में कांवड़ियों का ये सबसे बड़ा जत्था माना जाता है। पिछले 30 सालों से इस कांवड़ यात्रा का सिलसिला जारी है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मंदिर के महंत सुधीर नारायण गिरी, मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कांवड़ यात्रा रवाना की। इस दौरान बमबम भोले और हरहर महादेव के उद्घोष गूंजे।

महंत सतीष राठौर और महंत राजेश राठौतर के नेतृत्व में कांवड़ियों का जत्था कछला के लिए रवाना हुआ। इस भव्य कावड़ यात्रा में 250 बैकुंठ कांवड़, 50 कलश कांवड़, 50 खड़ेश्री कावड़ शामिल हैं।

मंदिर के महंत सुधीर नारायण गिरी ने कहा कि 9 अगस्त को ये यात्रा समाप्त होगी। पूरे सद्भाव के साथ यात्रा चलेगी। मेयर डॉक्टर उमेश गौतम ने कहा कि ये जिले की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा है। संरक्षक धर्मेंद्र राठौर रिंकू, भाजपा नेता प्रशांत पटेल, अध्यक्ष सुरेश चंद राठौर, संरक्षक हरिओम राठौर, विशाल राठौर, दीपक राठौर, अजय मौर्या, सत्येंद्र राठौर आदि ने कांवड़ यात्रा को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। 9 अगस्तरविवार को श्री बाबा बनखंडीनाथ मंदिर में यात्रा पहुंचेगी। सोमवार प्रात 4:00 बजे से जलाभिषेक होगा।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *