Rampur News : इनवर्टर में फ्यूज लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

Rampur News : इनवर्टर में फ्यूज लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम
Rampur News : इनवर्टर में फ्यूज लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

बिलासपुर, अमृत विचार। इनवर्टर का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

थाना खजुरिया क्षेत्र के गांव गोधी निवासी किशोर वाल्मीकि का 28 वर्षीय पुत्र बॉबी मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालनपोषण करता था। लोगों ने बताया कि बुधवार की रात बॉबी इनवर्टर का फ्यूज लगा रहा था। जिसमें अचानक करंट आने के दौरान बॉबी इनवर्टर से चिपक गया। साथ ही चीखपुकार सुनकर परिजनों में खलबली मच गई। इसके बाद परिजनों तथा ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। बाद में परिजनों तथा ग्रामीणों द्वारा गंभीर रूप से घायल बॉबी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, जिसके चलते रास्ते में मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि 2 वर्ष पहले बॉबी की शादी हुई थी। मृतक अपने पीछे पत्नी मातापिता समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गया है। इस पर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।

ये भी पढ़ें

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *