
रामपुर, अमृत विचार। थाना अजीमनगर पुलिस की मुठभेड़ में एक गोकशी का आरोपी गिरफ्तार किया गया, उसके पैर में गोली लगी है। जबकि गोकशी के आरोपियों द्वारा पुलिस पर फायरिेंग की गई, इसमें एक सिपाही घायल हुआ है। मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
थाना अजीमनगर पुलिस द्वारा गुरुवार तड़के गश्त व चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चार व्यक्ति मोटर साईकिल पर पशु काटने के सामान सहित बोरी आदि लिए हुए ग्राम इमरता के जंगल में गौवंशीय पशु काटने की फिराक में है। सूचना मिलने के बाद थाना अजीमनगर पुलिस मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार घबरा गए और आननफानन में पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी। जिसमे रिक्रुट कांस्टेबल अंकित मलिक के बांए बाजू पर गोली लग गई, वो घायल हो गया।
थाना अजीमनगर पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं जवाबी फायरिंग में आरोपी सहादत पुत्र अब्दुल हसन निवासी ढक्का हाजी नगर थाना अजीमनगर रामपुर घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आरोपी शौलत पुत्र नक्शे अली, इंतजार पुत्र इसरार, सुलेमान पुत्र नक्शे अली निवासी खेमपुर थाना अजीम नगर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। आरोपी सहादत के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 1 खोखा कारतूस नाल में फंसा हुआ व 1 जिंदा कारतूस 315 बोर, गोवंशीय पशुओ को काटने के उपकरण, एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट मोटरसाईकिल बरामद की गई।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना अजीमनगर पर आर्म्स अधिनियम पंजीकृत किया गया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आरोपी पर अजीमनगर थाने में पहले भी चार मुकदमे दर्ज हैं, इनमें गोकशी और गुंडा एक्ट में भी कार्रवाई हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर, उपनिरीक्षक रवि कुमार, विनोद कुमार व उपनिरीक्षक सुग्रीव सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, योगेश कुमार व कपिल कुमार, कांस्टेबल नितिन कुमार, अंकित मलिक व कांस्टेबल शिवा यादव शामिल रहे।
ये भी पढ़ें