Lucknow News : DGP राजीव कृष्ण ने पिता हरिकिशन मित्तल को दी मुखाग्नि, भारी बरसात के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Lucknow News : DGP राजीव कृष्ण ने पिता हरिकिशन मित्तल को दी मुखाग्नि, भारी बरसात के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
Lucknow News : DGP राजीव कृष्ण ने पिता हरिकिशन मित्तल को दी मुखाग्नि, भारी बरसात के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

लखनऊ, अमृत विचार डीजीपी राजीव कृष्ण ने गुरुवार को अपने दिवंगत पिता हरिकिशन मित्तल के पार्थिव शरीर का भैंसाकुंड में दाह संस्कार किया। भारी बरसात के बीच यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मुख्यसचिव एसपी गोयल सहित शासन और पुलिस के आलाधिकारी अंतिम दर्शन के लिए मौजूद रहे। इस दौरान डीजीपी के परिजन और रिश्तेदार भी पहुंचे हुए थे।

प्रशासन ने नेताओं, शासन और पुलिस के अधिकारियों के बैठने के लिए टेंट और कुर्सियां लगवाई थी। भीड़ अधिक होने के कारण भैंसाकुंड के चारों तरफ बैरिकेडिंग लगाना पड़ा, जिससे यातायात आंशिक रूप से बाधित रहा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। डीजीपी राजीव कृष्ण, उनकी पत्नी मीनाक्षी सिंह, सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह एवं नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह शव वाहन से पार्थिव शरीर को लेकर भैंसाकुंड पहुंची।

इस बीच भैंसाकुंड में पहले से मुख्यसचिव एसपी गोयल, डीजी इंटेलीजेंस अमरेंद्र कुमार सेंगर, सदस्य मानवाधिकार आयोग ब्रजभूषण शर्मा, एडीजी कानूनव्यवस्था अमिताभ यश, एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण त्रिपाठी, अपर महाधिवक्ता वीके शाही सहित कई आलाधिकारी मौजूद थे। बरसात होने की आशंका के चलते भैंसाकुंड में टेंट आदि लगा दिया गया था।

डिप्टी CM ने परिजनों को दी सांत्वना

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप एवं शंकरी सिंह भी मौके पर पहुंच डीजीपी एवं उनके परिजनों को धांधस बंधाया। 12 बजे के आसपास डीजीपी राजीव कृष्ण ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस मौके पर पूर्व डीजीपी एके जैन, डीजी डीके ठाकुर, डीजी जेल पीसी मीना, आईएएस अभिषेक प्रकाश, लखनऊ के पुलिस कमिश्नर तरुण गॉबा सहित कई आलाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *