UP Youth Policy : युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप बनेगी यूपी की नई युवा नीति, CM योगी ने दिए बड़े निर्देश

UP Youth Policy : युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप बनेगी यूपी की नई युवा नीति, CM योगी ने दिए बड़े निर्देश
UP Youth Policy : युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप बनेगी यूपी की नई युवा नीति, CM योगी ने दिए बड़े निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की एकीकृत युवा नीति को सूबे के युवाओं की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा है कि युवा नीति तैयार करने से पहले प्रदेश के 16 से 35 वर्ष के युवाओं की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और आवश्यकताओं को समझा जाएगा और उसके बाद ही नीति को आकार दिया जाएगा। आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की युवा नीति शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वास्थ्य और नेतृत्व विकास को एकीकृत करेगी।

बयान के मुताबिक, आदित्यनाथ ने युवाओं के समग्र विकास की निगरानी के लिए विशेषज्ञों का स्वतंत्र आयोग बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए ‘सरदार वल्लभभाई पटेल औद्योगिक एवं रोजगार जोन’ की स्थापना शीघ्र प्रारम्भ करने के भी निर्देश दिये। आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना को और प्रभावी बनाने तथा हर विश्वविद्यालय और महाविद्यालय तक इसके विस्तार पर विचार करने को भी कहा।

औद्योगिक एवं रोजगार जोन जल्द शुरू करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ‘सरदार वल्लभभाई पटेल औद्योगिक एवं रोजगार जोन’ की स्थापना की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उनका मानना है कि इससे युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना को और अधिक प्रभावी बनाने तथा इसे प्रदेश के प्रत्येक विश्वविद्यालय और महाविद्यालय तक विस्तारित करने की संभावनाओं पर विचार करने के निर्देश भी दिए।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *