Emraan Hashmi की Awarapan 2 का Trailer हुआ रिलीज, फैंस ने की दमदार वापसी की तारीफ

Emraan Hashmi की Awarapan 2 का Trailer हुआ रिलीज, फैंस ने की दमदार वापसी की तारीफ

इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी की फिल्म आवारापन 2 का ट्रेलर 6 अगस्त 2026 को रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया और इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

Emraan Hashmi की Awarapan 2 का Trailer हुआ रिलीज, फैंस ने की दमदार वापसी की तारीफ

ट्रेलर को मिला शानदार रिस्पॉन्स
ट्रेलर सामने आते ही फैंस ने इसकी जमकर तारीफ करनी शुरू कर दी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है और इसमें इमरान हाशमी का किरदार एक बार फिर भावनाओं से जुड़ा नजर आ रहा है। दर्शकों का कहना है कि पहली आवारापन से उनकी कई यादें जुड़ी हैं, इसलिए इस फिल्म को लेकर उत्साह और भी ज्यादा है।

फैंस ने कमेंट कर कही ये बातें
सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्या कमाल का ट्रेलर बनाया है… इसे देखने के बाद तो टिकट खरीदना बनता है।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “इमरान हाशमी एक बार फिर आवारापन के अंदाज में लौट रहे हैं और हम उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

14 अगस्त को होगी बड़ी बॉक्स ऑफिस टक्कर
आवारापन 2 की राह आसान नहीं होगी क्योंकि यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी दिन सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 भी रिलीज होगी। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का भी दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है।

स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर होगा मुकाबला
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दोनों बड़ी फिल्मों की रिलीज से बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। अब यह देखना होगा कि दर्शक इमरान हाशमी की आवारापन 2 को ज्यादा पसंद करते हैं या फिर सनी देओल की बंटवारा 1947 को।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *