Barabanki News : फ्लोर मिलों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 आटामैदा सूजी के नमूने जांच को भेजे

Barabanki News : फ्लोर मिलों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 आटामैदा सूजी के नमूने जांच को भेजे
Barabanki News : फ्लोर मिलों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 आटामैदा सूजी के नमूने जांच को भेजे

बाराबंकी, अमृत विचार। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित फ्लोर मिलों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लाइसेंस, मशीनों, गेहूं के स्टॉक, साफसफाई, पैकेजिंग और लेबलिंग की जांच की गई। कई इकाइयों में कमियां मिलने पर सुधार नोटिस जारी किए गए।

अभियान के दौरान सुमेद फ्लोर मिल भिटरिया, राज इंटरप्राइजेज, प्रभा इंटरप्राइजेज, सिनर्जी फूड्स, सांवरिया फूड्स, एसबीआर फूड्स प्रा.लि., सत्य नारायण केशव राम यूपीएसआईडीसी, कुर्सी रोड, श्री अग्रसेन व्हीट प्रोडक्ट्स प्रा.लि. भटेहटा, देवा रोड, नितिज्ञा एग्रोटेक प्रा.लि. मसूदपुर पलिया, पंचदेव फ्लोर मिल सतरिख तथा सुंदरी फूड्स प्रा.लि. बुढ़वल का निरीक्षण किया गया। गुणवत्ता जांच के लिए आटा, सूजी और मैदा के छह नमूने भी लिए गए। जांच में किसी भी प्रतिष्ठान पर आटे में अखाद्य पदार्थों की मिलावट नहीं मिली।

रिपोर्ट में गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि यदि जांच रिपोर्ट में नमूने मानक के विपरीत पाए गए तो संबंधित प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित या निरस्त करने के साथ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम2006 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पाण्डेय के नेतृत्व में अरुण कुमार, सलिल सिंह, भगौती प्रसाद, डॉ. अंकिता यादव, अनुराधा मिश्रा, पल्लवी तिवारी एवं अर्शी फारूकी शामिल रहे।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *