
नागपुर पुलिस ने एक ऐसे शख्स को अरेस्ट किया है, जिसने एक नाबालिग को इंटाग्राम के जरिए अपने जाल में फंसाया. इसके बाद, उसने नाबालिग को बंधक बना उसके साथ यौन शोषण किया. पुलिस ने पीड़िता को एक किराए के मकान से रेस्क्यू किया है.
क्राइम न्यूज. महाराष्ट्र के नागपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामले में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को पहले इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती के जाल में फंसाया गया. साजिश के तहत, जल्द ही यह दोस्ती को प्यार का चोला पहनाकर निजी तस्वीरें हासिल की गईं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल. आरोपी ने पीड़िता को मिलने के बहाने बुलाया और उसे बंधक बना लिया. आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसका यौन शोषण भी किया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर पीड़िता को सही सलामत छुड़ा लिया है.
- फर्जी आईडी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती: पिछले साल ठाणे के रहने वाले आरोपी निर्भय पाखरे ने इंस्टाग्राम पर ‘आकाश मेहरा’ नाम से एक फर्जी प्रोफाइल बनाई. इसी प्रोफाइल के जरिए उसने नागपुर की रहने वाली 16 साल की नाबालिग लड़की से बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे उससे दोस्ती कर ली.
- तस्वीरों के जरिए शुरू हुई ब्लैकमेलिंग: बातचीत के दौरान लड़की ने आरोपी के साथ अपनी कुछ निजी तस्वीरें साझा कर दी थीं. इसके बाद आरोपी का असली चेहरा सामने आया. वह उन तस्वीरों को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर लड़की को ब्लैकमेल करने लगा. डर के मारे लड़की उससे मिलने पर मजबूर हो गई.
- दो अगस्त से लापता थी पीड़िता: 2 अगस्त को लड़की अचानक अपने घर से गायब हो गई. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद, उन्होंने नागपुर के हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने पीड़िता की तलाश शुरू कर दी.
- टेक्निकल सर्विलांस से मिली लोकेशन: पीड़िता की तलाश में जुटी पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के जरिए लोकेशन का पता लगाया. सोमवार यानी 3 अगस्त की रात करीब 11 बजे पुलिस ने नागपुर के दिघोरी इलाके में स्थित एक किराए के मकान पर छापा मारा. जहां से पीड़िता को सही सलामत बरामद कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया.
- खौफनाक था कमरे का मंजर: जब पुलिस कमरे के भीतर दाखिल हुई, तो वहां का नजारा बेहद खौफनाक था. पीड़िता बिस्तर पर पड़ी हुई थी और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे. आरोपी हाथ में बेल्ट लिए उसके पास खड़ा था. पुलिस को बिस्तर के पास एक चाकू भी रखा हुआ मिला है. लड़की के शरीर पर मारपीट और चोट के कई निशान मिले हैं.
पीड़िता का रेस्क्यू को रेस्क्यू कर आरोपी को किया अरेस्ट
पुलिस ने मौके से पीड़िता को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं, आरोपी निर्भय पाखरे को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी पाखरे के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और अपहरण समेत कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. अदालत ने आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस फिलहाल उसके मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स की बारीकी से जांच कर रही है.