इंसान नहीं, इस महिला ने ‘बहती नदी’ से रचा ली शादी, सालगिरह पर मिला ऐसा तोहफा..?

इंसान नहीं, इस महिला ने ‘बहती नदी’ से रचा ली शादी, सालगिरह पर मिला ऐसा तोहफा..?
इंसान नहीं, इस महिला ने ‘बहती नदी’ से रचा ली शादी, सालगिरह पर मिला ऐसा तोहफा..?

लंदन. दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं, जो अपने अजीबोगरीब फैसलों की वजह से चर्चा में आ जाते हैं. इनमें से कोई कबाड़ की चीजों को नीलामी में करोड़ों में खरीद लेता है, तो कोई अपने अजीब रिश्ते की वजह से सुर्खियों में आ जाता है. इतना ही नहीं, कोई भूत से शादी कर लेता है, तो कोई खुद को जिंदा पिशाच बतलाता है. लेकिन इन सबसे इतर आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने बहती हुई नदी से ही शादी रचा ली. लेकिन इस शादी का मकसद जानने के बाद आपको भी खुशी होगी. हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड की रहने वाली 30 साल की मेग एवन की. पर्यावरण कार्यकर्ता और कवियित्री के तौर पर पहचानी जाने वाली मेग ने साल 2023 में एवन नदी से शादी कर सबको चौंका दिया था. उनकी शादी की खबरें देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सुर्खियों में आई थी. अब शादी की तीसरी सालगिरह पर उन्हें अनमोल तोहफा मिला है.

लेकिन उन्होंने किसी नदी से शादी का फैसला क्यों लिया? यह सवाल किसी के भी जेहन में आ सकता है. ऐसे में बता दें कि मेग ने एवन नदी के साथ प्रतीकात्मक विवाह किया था, जिसकी एक खास वजह भी थी. दरअसल, एवन नदी कई सालों से प्रदूषण और सीवेज की गंदगी जैसी समस्याओं से जूझ रही है. मेग लंबे समय से इस मुद्दे पर काम कर रही थीं, लेकिन उन्हें लगा कि विरोध प्रदर्शन या अभियान उतना असर नहीं छोड़ पा रहे हैं. ऐसे में उन्होंने एक अलग रास्ता चुना और नदी के साथ प्रतीकात्मक शादी का फैसला कर लिया. इसके बाद एवन नदी की साफ-सफाई को लेकर पहले से ज्यादा चर्चा होने लगी. करीब तीन साल बाद मेग और उनके साथियों की कोशिशों का असर भी दिखाई दिया. इंग्लैंड की बाथ एंड नॉर्थ ईस्ट समरसेट काउंसिल ने हाल ही में एक विशेष चार्टर को मंजूरी दे दी, जिसका उद्देश्य एवन नदी के संरक्षण को नई कानूनी और नैतिक पहचान देना है.

काउंसिल की बैठक में पूर्ण बहुमत से यह प्रस्ताव पारित हुआ और सभी सदस्यों ने इसका समर्थन किया. इस बारे में मेग ने कहा कि यह नदी की जीत है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। लोगों को धीरे-धीरे समझ आने लगा है कि नदियां पूरे पारिस्थितिकी तंत्र की आधारशिला हैं. बता दें कि चार्टर में 83 मील लंबी इस नदी के लिए कई महत्वपूर्ण अधिकारों का जिक्र है, जिसमें नदी के प्राकृतिक स्वरूप की रक्षा, जैव विविधता को सुरक्षित रखने और आवाज उठाने की व्यवस्था शामिल है. आसान भाषा में समझें तो यदि भविष्य में कोई गतिविधि नदी को नुकसान पहुंचाती है, तो उसके संरक्षण के लिए जिम्मेदार लोग प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के सामने पक्ष रख सकेंगे. मेग के संगठन ‘वी आर एवन’ ने करीब 120 स्वयंसेवकों की एक टीम भी तैयार की है, जिन्हें ‘रिवर गार्डियंस’ नाम दिया गया है. काउंसिल ने एंडी वेट को नदी का आधिकारिक प्रतिनिधि भी नियुक्त किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *