
Mumbai Newborn Baby Rescue Case: मुंबई के मालवानी इलाके में स्थित म्हाडा (MHADA) कॉलोनी में एक नवजात बच्चे को कचरे के ढेर में अकेला छोड़ देने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आसपास के लोगों के अनुसार बच्चा रो रहा था, तभी एक महिला की नजर उस पर पड़ी और उसने तुरंत मदद के लिए कदम बढ़ाया।
महिला की सूझबूझ से बची मासूम की जान
स्थानीय महिला ने बिना देर किए बच्चे को सुरक्षित उठाया, उसे कपड़े में लपेटा और तुरंत आसपास के लोगों व अधिकारियों को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला की त्वरित कार्रवाई ने नवजात की जान बचा ली। इस घटना ने इलाके में इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है।
वायरल वीडियो और लोगों की भावनात्मक प्रतिक्रिया
पर @Al_Mujaffar नाम के हैंडल से ये वीडियो शेयर की गई है। जिसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो देखकर यूजर्स सदमे, गुस्से और गहरे दुख के साथ प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने बच्चे को छोड़ने वालों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई, वहीं महिला की बहादुरी और ममता की जमकर सराहना की जा रही है।
मुंबई के मालवानी म्हाडा में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। इस मासूम नवजात को कचरे के ढेर में अकेला छोड़ दिया गया था, लेकिन शुक्र है कि एक दयालु महिला ने बच्चे को बचाने के लिए आगे आई। यह यकीन करना मुश्किल है कि ऐसी क्रूरता होती है, फिर भी यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि दुनिया…
— Al_Mujaffar (@kalam_Of__Mj)
बाल सुरक्षा और जागरूकता की जरूरत
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी घटनाएं समाज में जागरूकता की कमी को उजागर करती हैं। यदि किसी बच्चे को खतरे में या अकेला पाया जाए, तो तुरंत चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क करना चाहिए।
साथ ही, मुश्किल हालात से जूझ रहे माता-पिता को सहायता देने वाली संस्थाओं और सुरक्षित विकल्पों की जानकारी फैलाने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
डिस्क्लेमर : नवभारत इस खबर की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। ये खबर केवल एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर बनाई गई है।



