Aaj Ka Mausam: दिल्लीNCR समेत पूरे देश में मॉनसून ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है. जम्मूकश्मीर से लेकर केरल और पश्चिम बंगाल तक लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है. मौसम विभाग के दैनिक बुलेटिन के अनुसार 7 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से बहुत भारी बारिश और 60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिणपश्चिम उत्तर प्रदेश और दक्षिणी गंगा के मैदानी इलाकों पर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में यह बड़ा बदलाव आया है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है. 7 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि सुबह नमी का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिल्लीNCR के लिए अलर्ट जारी करते हुए 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है.
उत्तर प्रदेश: अगले 24 घंटे में बारिश का रौद्र रूप
यूपी में मॉनसून की तबाही जारी है. प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, रायबरेली, कानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, इटावा, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, वाराणसी और लखनऊ में अगले 24 घंटे भारी से भी भारी बारिश का अलर्ट है.
बिहार और झारखंड: तेज आंधी और आकाशीय बिजली का खतरा
पूर्वी भारत में चक्रवाती हवाओं का असर दिख रहा है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बिहार के पटना, गया, भोजपुर और दरभंगा में 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश का अनुमान है. वहीं, रांची, जमशेदपुर और धनबाद में 70 से 80 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
राजस्थान: कई संभागों में अतिभारी बारिश की चेतावनी
राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभागों में 7 से 10 अगस्त के दौरान मध्यम से अतिभारी बारिश दर्ज की जा सकती है.
पर्वतीय राज्य में बाढ़ का खतरा
हिमाचल के शिमला, कुल्लू, मनाली, कांगड़ा, मंडी और चंबा समेत मध्य व निचले पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश का दौर रहेगा. स्थानीय नदीनालों में अचानक बाढ़ आने और संवेदनशील पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन व बोल्डर गिरने का खतरा है. वहीं, उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली में अत्यंत तीव्र बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा नैनीताल, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश हो सकती है, जिससे मुख्य राजमार्ग बाधित होने की आशंका है.
पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत: असम में बाढ़ से बुरा हाल
दक्षिण बंगाल के पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, कोलकाता, हावड़ा और झाड़ग्राम समेत दार्जिलिंग व जलपाईगुड़ी में शुक्रवार तक भारी बारिश का अलर्ट है. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं.
केरल के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
केरल के कासरगोड, कन्नूर, एर्नाकुलम, इडुक्की और कोट्टायम समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.