
अमृत विचार : यूपी के बरेली में आला हजरत, इमाम अहमद रजा खां का उर्स मनाया जा रहा है। सुरक्षाव्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिसप्रशासन सतर्क है। उर्से रजवी के दूसरे दिनगुरुवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह और एसएसपी अनुरार्ग आर्य अधिकारियों के साथ बिहारीपुर पुलिस चौकी पहुंचे। सुरक्षाव्यवस्था का जायजा लिया। उर्से रजवी में देशदुनिया से लाखों जायरीन हिस्सा लेते हैं। इस बार भी इस्लामिया मैदान से लेकर दरगाह तक अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ता नजर आ रहा है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।