Football League: रेहान के दो गोल से फाल्कन रिजर्व की जीत, माउंट फोर्ट ने 50 से दर्ज की शानदार मुकालबा 

Football League: रेहान के दो गोल से फाल्कन रिजर्व की जीत, माउंट फोर्ट ने 50 से दर्ज की शानदार मुकालबा 
Football League: रेहान के दो गोल से फाल्कन रिजर्व की जीत, माउंट फोर्ट ने 50 से दर्ज की शानदार मुकालबा 

लखनऊ। लखनऊ के चौक स्टेडियम में गुरुवार को फुटबॉल का रोमांच देखने को मिला। जहां एक ओर लखनऊ जिला फुटबॉल लीग के मुकाबलों में फाल्कन रिजर्व ने शानदार जीत दर्ज की, वहीं दूसरी ओर अविनाश चतुर्वेदी फुटबॉल टूर्नामेंट का भी आगाज हुआ। दोनों प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

फाल्कन रिजर्व ने मिडविंटर क्लब को 30 से हराया

लखनऊ जिला फुटबॉल लीग के पहले मुकाबले में फाल्कन रिजर्व ने मिडविंटर क्लब को 30 से हराकर पूरे तीन अंक हासिल किए। टीम की जीत के हीरो रेहान रहे, जिन्होंने 29वें और 43वें मिनट में दो शानदार गोल किए। इसके बाद गौरव ने 51वें मिनट में गोल कर टीम की जीत को और मजबूत कर दिया। पूरे मैच में फाल्कन रिजर्व का दबदबा रहा। टीम ने गेंद पर बेहतर नियंत्रण बनाए रखा और मिडविंटर क्लब को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

टीएफएबीग ब्लू मुकाबला रहा गोलरहित ड्रॉ

दिन के दूसरे मुकाबले में टीएफए और बीग ब्लू क्लब के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मुकाबला 00 की बराबरी पर समाप्त हुआ और दोनों टीमों को एकएक अंक से संतोष करना पड़ा।

अविनाश चतुर्वेदी फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

चौक स्टेडियम में गुरुवार से अविनाश चतुर्वेदी फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत भी हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन पार्षद अनुराग मिश्रा ने किया। पहले मुकाबले में जागरण पब्लिक स्कूल ने बाल विद्या भारती को 20 से हराकर विजयी शुरुआत की। जागरण की ओर से तरक्क्ष वर्मा ने 15वें मिनट में और अरिंदम ने 40वें मिनट में गोल कर टीम की जीत पक्की की।

माउंट फोर्ट की एकतरफा जीत

दिन के दूसरे मुकाबले में माउंट फोर्ट स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट मैरी स्कूल को 50 से करारी शिकस्त दी। माउंट फोर्ट की ओर से सय्यद अजहर ने 7वें मिनट, अगस्त्य सिंह ने 10वें मिनट, वरदान ने 20वें मिनट, दिव्यांश ने 45वें मिनट और हसन जमान ने 50वें मिनट में गोल दागे। माउंट फोर्ट के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में आक्रामक खेल दिखाया और सेंट मैरी स्कूल को कोई मौका नहीं दिया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस बड़ी जीत के साथ टीम ने टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत की।

ये भी पढ़े : 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *