Pilibhit News : गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Pilibhit News : गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Pilibhit News : गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

पीलीभीत, अमृत विचार। बीसलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक गन्ने के खेत में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। स्थानीय ग्रामीणों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बरसियाखांडेपुर मार्ग पर सड़क किनारे पूर्व प्रधान बुद्धपाल सिंह का गन्ने का खेत स्थित है। शुक्रवार सुबह करीब 9:15 बजे ग्राम प्रधान बरसिया ने पुलिस को सूचना दी कि गन्ने के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही बीसलपुर के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

मृतक की हुई पहचान, नशे का था आदी
पुलिस की कड़ी मशक्कत और छानबीन के बाद मृतक की शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सुबोध के रूप में हुई है, जो ग्राम खांडेपुर का रहने वाला था। प्रारंभिक पूछताछ में ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सुबोध मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ था। उसे शराब और अन्य तरह के नशे की भी लत थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक के पिता की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती है और वर्तमान में परिवार का कोई अन्य सदस्य गांव में नहीं रहता।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस ने मौके पर साक्ष्य जुटाने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए पीलीभीत जिला मुख्यालय भेज दिया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

“मामले की सभी संभावित पहलुओं से गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। यदि जांच में किसी प्रकार की आपराधिक घटना या हत्या के साक्ष्य मिलते हैं, तो उसी आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य है।” संजीव कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक, बीसलपुर।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *