Barabanki News : SRMU पहुंचे सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा, ‘बंटवारा 1947’ का किया प्रमोशन

Barabanki News : SRMU पहुंचे सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा, ‘बंटवारा 1947’ का किया प्रमोशन
Barabanki News : SRMU पहुंचे सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा, ‘बंटवारा 1947’ का किया प्रमोशन

बाराबंकी, अमृत विचार। श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी परिसर में शुक्रवार को आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रचारप्रसार के सिलसिले में फिल्म कलाकार सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा पहुंचे। कलाकारों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ संवाद कर फिल्म, इतिहास और सिनेमा से जुड़े अनुभव साझा किए। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल, प्रतिकुलाधिपति इं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पूजा अग्रवाल एवं शैक्षणिक सलाहकार आरुषि अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा कुलपति प्रो. विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

कलाकारों ने बताया कि ‘बंटवारा 1947’ केवल विभाजन की घटना का चित्रण नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, संघर्ष और एकता के संदेश को भी प्रस्तुत करती है। विद्यार्थियों ने कलाकारों से फिल्म निर्माण, अभिनय और सिनेमा जगत में अवसरों को लेकर सवाल किए। कलाकारों ने उन्हें अपने सपनों को पूरा करने, निरंतर सीखने और रचनात्मकता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान सनी देओल ने विद्यार्थियों के आग्रह पर अपनी चर्चित फिल्म ‘गदर’ का लोकप्रिय संवाद हिंदुस्तान ज़िंदाबाद था, हिंदुस्तान ज़िंदाबाद है और हिंदुस्तान ज़िंदाबाद रहेगा सुनाया, जिस पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम का संयोजन विश्वविद्यालय क्लब इंचार्ज प्रो. वीना सिंह ने किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. हेमेन्द्र शर्मा, प्रो. बी.एम. दीक्षित, परीक्षा नियंत्रक प्रो. आकांक्षा निगम, प्रो. अभिषेक सक्सेना सहित विभिन्न संकायों के डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष और हजारों विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *