Pilibhit News : न्याय न मिलने पर 10 अगस्त को आत्मदाह की चेतावनी, मृतका के परिजन ने घर के बाहर लगाया फ्लैक्स!

Pilibhit News : न्याय न मिलने पर 10 अगस्त को आत्मदाह की चेतावनी, मृतका के परिजन ने घर के बाहर लगाया फ्लैक्स!
Pilibhit News : न्याय न मिलने पर 10 अगस्त को आत्मदाह की चेतावनी, मृतका के परिजन ने घर के बाहर लगाया फ्लैक्स!

पीलीभीत, अमृत विचार। धन्वंतरि अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतका के परिवार ने अब न्याय न मिलने पर 10 अगस्त को जिला प्रशासन के सामने सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है। परिवार ने घर के बाहर फ्लैक्स लगाकर अस्पताल सील कराने, आरोपी डॉक्टरों की गिरफ्तारी और मामले की स्वतंत्र जांच कराकर उसे सार्वजनिक करने की मांग की है।

बता दें कि वल्लभनगर कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय पूनम अवस्थी दो अगस्त को स्टेशन रोड के पास गिरकर घायल हो गई थीं। उनके हाथ में फ्रैक्चर होने के बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध न होने की बात कहकर उन्हें धन्वंतरि अस्पताल भेज दिया गया। तीन अगस्त की रात अस्पताल में महिला का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने शुरुआत में इसे सफल बताया, लेकिन कुछ देर बाद महिला को कार्डियक अरेस्ट आने की बात कहते हुए रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी गई।

आरोप है कि रेफर किए जाने से पहले ही महिला की मौत हो गई थी। हंगामे के बाद मृतका के बेटे की तहरीर पर अस्पताल संचालक डॉ. उपेंद्र नाथ मिश्रा और डॉ. अक्षत पांडे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार भी अस्पताल को सील कराने की मांग कर चुके हैं। अब मृतका के परिवार ने कार्रवाई को लेकर प्रशासन पर दबाव बढ़ाते हुए घर के बाहर फ्लैक्स लगाया है। इसमें अस्पताल को सील करने, आरोपी डॉक्टरों की गिरफ्तारी और स्वतंत्र जांच कराकर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि 10 अगस्त तक उन्हें न्याय नहीं मिला तो पूरा परिवार जिला प्रशासन के सामने आत्मदाह करेगा।

इस मामले में एफआईआर दर्ज है। विवेचना चल रही है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के स्तर से भी जांच चल रही है। साक्ष्य के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। अमरनाथ वर्मा, सीओ सिटी

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *