Pilibhit News : राख से मिली हड्डियां मोहनदेई की हैं या नहीं, डीएनए रिपोर्ट का इंतजार

Pilibhit News : राख से मिली हड्डियां मोहनदेई की हैं या नहीं, डीएनए रिपोर्ट का इंतजार
Pilibhit News : राख से मिली हड्डियां मोहनदेई की हैं या नहीं, डीएनए रिपोर्ट का इंतजार

अमरिया/पीलीभीत, अमृत विचार। वृद्धा की हत्या कर शव जलाने के आरोप में हिरासत में लिए गए मृतकों के दामाद से पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पूछताछ में आरोपी ने बूंगे में आग लगाने की बात स्वीकार की है, लेकिन वृद्धा की हत्या से इनकार करते हुए उसके गिरने के बाद आग लगाने का दावा किया है। आरोपी के इस बयान के बाद पुलिस अब वृद्धा की मौत की वास्तविक वजह और बूंगे में आग लगाए जाने की परिस्थितियों पर पड़ताल कर रही है। वहीं, राख से बरामद हड्डियां वृद्धा की ही हैं या नहीं, इसके लिए  डीएनए जांच की रिपोर्ट का इंतजार है।

मृतका के बेटे की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कार्रवाई में जुटी अमरिया पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही नामजद आरोपी  महेंद्रपाल को हिरासत में ले लिया है। उससे अधिकारियों के द्वारा भी पूछताछ की जा रही है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आरोपी से हुई शुरुआती पूछताछ में बूंगे में उसके द्वारा ही आग लगाए जाने की बात सामने आई है। बताते है कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि वृद्धा के गिरने के बाद उसने बूंगे में आग लगाई थी। हालांकि वृद्धा की हत्या करने की बात को लेकर गोलमोल जबाव दे रहा है। ऐसे में मौत कैसे हुई, वह क्यों गिरीं और आग लगाने की जरूरत क्यों पड़ी, इन सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है। आरोपी के बयान की घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों से पुष्टि कराई जा रही है।

पुलिस खंगाल रही कड़ियां, हर पहलू पर छानबीन 
वृद्धा के बेटे ने बहनोई पर हत्या कर शव जलाने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं आरोपी गोलमोल कहानी बता रहा है। ऐसे में पुलिस घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि वृद्धा आखिरी बार कब और किसके साथ देखी गई थीं। इसके अलावा घटनास्थल और आसपास से मिले साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।

बेटी के अक्सर मायके रहने से नाराज था दामाद
बताते है कि वृद्धा मोहनदेई अपनी पुत्री को अक्सर अपने पास बुला लिया करती थीं। इसके चलते पुत्री कईकई दिनों तक मायके में रहती थी। इसी बात को लेकर दामाद के नाराज रहने की बात सामने आई है, जिसे हत्या की संभावित वजह बताया जा रहा है। हालांकि घटना वाले दिन आरोपी दामाद अचानक सास के पास क्यों पहुंचा, दोनों के बीच क्या विवाद हुआ और उस दौरान मृतका की पुत्री कहां थी, पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है। घटना की वजह और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने के लिए पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

परिवार में मचा कोहराम, गांव में खलबली 
मोहनदेई के परिवार में घटना के बाद से चीखपुकार मची हुई है। तीन बेटों में एक की चार साल पहले तालाब में डूबने से मौत हो चुकी है। वर्तमान में दो बेटे सुरेश और माखनलाल हैं। चर्चा है कि मां के लापता होने के बाद दोनों भाइयों के बीच भी अनबन हुई थी और उन्होंने एकदूसरे पर शक जताया था। हालांकि बाद में कुछ ठोस जानकारी हुई और फिर  सुरेश ने अपने बहनोई महेंद्रपाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इधर, घटना के बाद गांव में भी खलबली मची है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *