Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

एक दिन में कितनी स्ट्रॉबेरी खानी चाहिए, जान लीजिए इस फल को खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

सेहत के लिए फायदेमंद स्ट्रॉबेरी
Image Source : FREEPIK

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में स्ट्रॉबेरी का मौसम नवंबर से शुरू होकर मार्च तक होता है। इस मौसम में आप जब भी फल खरीदने निकलते होंगे, तब आपको किसी न किसी ठेले पर स्ट्रॉबेरी दिख ही जाती होगी। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से पोषक तत्वों से भरपूर इस फल को अपने डाइट प्लान में शामिल करते हैं, तो आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसे…

कितनी स्ट्रॉबेरी खाएं- एक दिन में 4 से 8 स्ट्रॉबेरी का सेवन किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक विटामिन सी से भरपूर स्ट्रॉबेरी को लिमिट में रहकर ही कंज्यूम करना चाहिए वरना सेहत पर पॉजिटिव नहीं, बल्कि नेगेटिव असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि अगर आप हर रोज सही मात्रा में इस फल को खाना शुरू करते हैं, तो आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे- विटामिन सी रिच होने के कारण स्ट्रॉबेरी को इम्यून सिस्टम के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज पेशेंट्स को भी इस फल का सेवन करने की सलाह दी जाती है। एनीमिया के खतरे को कम करने के लिए भी स्ट्रॉबेरी का सेवन किया जा सकता है। कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर वाला ये फल वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में भी असरदार साबित हो सकता है।

दिल और दिमाग के लिए भी फायदेमंद- क्या आप जानते हैं कि स्ट्रॉबेरी आपकी हार्ट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकती है? ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल पर काबू पाने के लिए आप भी इस फल का सेवन कर सकते हैं। यानी स्ट्रॉबेरी दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में कारगर साबित हो सकती है। इतना ही नहीं, पोषक तत्वों से भरपूर स्ट्रॉबेरी खाने से ब्रेन हेल्थ भी इम्प्रूव हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply