तकिए में छिपाई तलवार, पत्नी की हत्या और फिर ATM से निकाले 7 लाख… दिल्ली का सनसनीखेज मामला,,

तकिए में छिपाई तलवार, पत्नी की हत्या और फिर ATM से निकाले 7 लाख… दिल्ली का सनसनीखेज मामला,,
तकिए में छिपाई तलवार, पत्नी की हत्या और फिर ATM से निकाले 7 लाख… दिल्ली का सनसनीखेज मामला,,

पूर्वी दिल्ली के गगन विहार में हुई एक महिला की हत्या ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस का दावा है कि 62 साल के सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट कमल सिंह ने अपनी पत्नी कोमल सिंह की हत्या की पूरी साजिश एक क्राइम वेब सीरीज देखने के बाद रची. हत्या के बाद वह सबूत मिटाने की कोशिश करता रहा और करीब 12 लाख 75 हजार रुपये नकद लेकर नेपाल भागने की योजना बना ली. हालांकि दिल्ली पुलिस ने चार दिन बाद उसे मथुरा रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया.

एक घर में रहते थे, लेकिन रिश्ते टूट चुके थे

पुलिस के मुताबिक कमल और कोमल की शादीशुदा जिंदगी पिछले करीब एक साल से बेहद तनावपूर्ण चल रही थी. जांच में सामने आया कि मुंबई की एक यात्रा के दौरान कमल की किसी दूसरी महिला से नजदीकियां बढ़ गई थीं. इसके बाद वह पत्नी से अलग रहने लगा.

Delhi Murder Case: कमल सिंह

Delhi Murder Case: कमल सिंह

दोनों एक ही घर में रहते थे लेकिन घर को दो हिस्सों में बांट दिया गया था. यहां तक कि अलग-अलग बिजली के मीटर लगा दिए गए थे और कोमल को अपने हिस्से का बिजली बिल खुद भरना पड़ता था. पुलिस का कहना है कि कमल नहीं चाहता था कि पत्नी या बच्चे उसके हिस्से में आएं.

जांच में सामने आया कि कमल जगतपुरी में एक प्रॉपर्टी खरीदना चाहता था. वह चाहता था कि रजिस्ट्री अपने पिता के नाम हो, जबकि कोमल चाहती थीं कि उनका भी उसमें हिस्सा हो. इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार झगड़े होते थे. पुलिस के मुताबिक इसी विवाद के बाद कमल ने जुलाई महीने में पत्नी की हत्या की योजना बना ली. उसने हरि नगर इलाके से एक तलवार खरीदी और उसे छिपाकर रख दिया.

Delhi Murder Case: कोमल सिंह

Delhi Murder Case: कोमल सिंह

वेब सीरीज देखकर बनाया कथित प्लान

पुलिस जांच के मुताबिक कमल सिंह इन दिनों एचबीओ (HBO) की चर्चित क्राइम सीरीज द स्टेयरकेस (The Staircase) देख रहे थे. इस सीरीज की कहानी एक ऐसे हत्या के मामले पर आधारित है जिसमें पत्नी की हत्या तो होती है, लेकिन हत्या का हथियार कभी बरामद नहीं हो पाता. पुलिस का कहना है कि कमल ने भी इसी तरह हत्या का हथियार गायब करने की योजना बनाई ताकि उसके खिलाफ सबूत कमजोर पड़ जाएं.

10 मिनट में अंजाम दी गई वारदात

पुलिस के मुताबिक 30 जुलाई को दोपहर के समय घर में केवल कमल और कोमल मौजूद थे. बेटा लाइब्रेरी जा चुका था, बेटी कार्यालय में थी और घरेलू सहायिका भी घर छोड़कर जा चुकी थी. दोपहर करीब 12:45 बजे कमल उस स्थान पर पहुंचा जहां कोमल बालकनी में कपड़े सुखा रही थीं. पुलिस का आरोप है कि उसने पीछे से तलवार के हिस्से से उनके सिर पर हमला किया. हमले के बाद कोमल जान बचाने के लिए रसोई की ओर भागीं. आरोप है कि कमल ने उन्हें बाल पकड़कर बाहर घसीटा और फिर कैंची से लगातार कई वार किए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर दस से अधिक गंभीर घाव पाए गए. पुलिस के अनुसार पूरी वारदात लगभग दस मिनट के भीतर अंजाम दी गई.

पूरे घर में गूंजती रहीं चीखें

पुलिस के अनुसार महिला की चीखें पूरे मकान में सुनाई दे रही थीं. पुलिस ने बताया कि कमल के पिता ने परिवार के अन्य सदस्य से जाकर देखने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर कहा कि रहने दो. किसी ने बीच-बचाव नहीं किया.

हत्या के बाद शुरू हुआ फरार होने का प्लान

वारदात के बाद आरोपी ने कथित रूप से खून से सने कपड़े और हथियार को एक बैग में रखा. तलवार का हिस्सा दिखाई देने पर उसे तकिए के कवर से ढंक दिया गया. इसके बाद वह करीब 15 मिनट तक नहाया और फिर स्कूटर लेकर घर से निकल गया. रास्ते में उसने हत्या से जुड़ा बैग सुनसान इलाके में फेंक दिया. पुलिस के मुताबिक उसने दो बैंकों से करीब 7 लाख रुपये निकाले. इसके अलावा घर से पहले ही लगभग 5 लाख रुपये ले चुका था. उसके पास कुल करीब 12.75 लाख रुपये नकद थे.

बेटे ने खोला दरवाजा, सामने था खौफनाक मंजर

कमल का 26 वर्षीय बेटा गौरव सिंह दिनभर नोएडा की लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहा था. मेडिकल पीजी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे गौरव ने दिन में कई बार मां को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. शाम करीब 9:15 बजे वह घर पहुंचा और दूसरी चाबी से दरवाजा खोला. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। अंदर पहुंचते ही उसने मां को खून से लथपथ हालत में लिविंग रूम में पड़ा देखा. पास में कैंची मिली, लेकिन कथित हत्या का मुख्य हथियार तलवार वहां मौजूद नहीं थी. वहीं पिता भी घर से फरार थे..

नेपाल के रास्ते घुमाया, मथुरा में पकड़ाया

दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस के अनुसार उसने शुरुआत में गोरखपुर की दिशा में जाकर अपना मोबाइल सक्रिय किया ताकि जांच एजेंसियों को लगे कि वह नेपाल भाग गया है. बाद में उसने मोबाइल बंद कर दिया और मथुरा की ओर निकल गया. हालांकि यह प्लान ज्यादा देर तक काम नहीं आया. 2 अगस्त को पुलिस ने उसे मथुरा रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया.

अब भी नहीं मिला हत्या का हथियार

गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से 12.75 लाख रुपये नकद बरामद किए गए. वारदात में इस्तेमाल स्कूटर भी जब्त कर लिया गया है. हालांकि पुलिस अब तक हत्या में इस्तेमाल की गई तलवार बरामद नहीं कर पाई है. आरोप है कि कमल ने जानबूझकर उसे रास्ते में फेंक दिया ताकि हत्या का सबसे अहम सबूत पुलिस के हाथ न लग सके. दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में हत्या की साजिश, पारिवारिक विवाद और फरार होने की पूरी योजना के बारे में जानकारी दी है. पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है. फिलहाल आरोपी न्यायिक प्रक्रिया का सामना कर रहा है.

यह भी पढ़ें : मैसूर में पत्नी और 2 बेटियों की हत्या के बाद कारोबारी ने की आत्महत्या; सुसाइड नोट में लिखी अपनी अंतिम इच्छा

यह भी पढ़ें : समृद्धि महामार्ग पर चलती कार में पत्नी की हत्या; बच्चों को लेकर शव के साथ घंटों घूमा, थाने में किया सरेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *