Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

ग्लेन मैक्सवेल इतिहास रचने के करीब,T20 में ऑस्ट्रेलिया का कोई क्रिकेटर नहीं कर पाया ऐसा

 

Australia vs Oman: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के पास शुक्रवार (20 फरवरी) को ओमान के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा और ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच है।

मैक्सवेल अगर 14 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 11000 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे और दुनिया के 16वें खिलाड़ी बन जाएंगे।  मैक्सवेल ने अभी तक 502 मैच की 467 पारियों में 27.53 की औसत से 10986 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए 11 हजार रन के आंकड़े तक सिर्फ एरॉन फिंच ही पहुंचे हैं।

मैक्सवेल ने टी-20 क्रिकेट में 339 पारियों में 196 विकेट लिए हैं। अगर वह चार विकेट हासिल करने में कामयाब होते हैं तो टी-20 में अपने 200 विकेट पूरे कर लेंगे। बता दें कि टी-20 में ऑस्ट्रेलिया का कोई क्रिकेटर 11000 या उससे ज्यादा रन और 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा नहीं कर पाया है।

मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में मैक्सवेल का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। तीन मुकाबलों में उनके बल्ले से सिर्फ 62 रन आए हैं जिसमें बेस्ट स्कोर 31 रन है। वहीं गेंदबाजी में उनके हाथ खाली रहे।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही सुपर 8 राउंड के रेस से बाहर हो चुकी है। पहले तीन मैच में से मिली दो हार से ऑस्ट्रेलिया पहले ही स्टेज में टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की और जिम्बाब्वे,श्रीलंका के खिलाफ हार मिली, वहीं ओमान अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा,स्टीव स्मिथ।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply