
Korean Singer in Chennai Temple : दक्षिण कोरियाई पॉप सिंगर Aoora एक बार फिर भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी श्रद्धा को लेकर चर्चा में हैं। 40 वर्षीय कलाकार, जिनका असली नाम पार्क मिन-जुन है, हाल ही में चेन्नई के एक शिव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की।
इस दौरान उन्होंने पारंपरिक सफेद मुंडु और हल्के रंग की शर्ट पहन रखी थी। Aoora ने अपने सोशल मीडिया पर इस अनुभव को साझा करते हुए लिखा कि मंदिर में सैकड़ों लोगों के साथ जप करना उनके जीवन का बेहद भावुक और यादगार पल रहा।
View this post on Instagram
दक्षिण कोरियाई पॉप सिंगर की शिव भक्ति
में सबसे ज्यादा ध्यान उनके द्वारा गाया गया ‘शिव तांडव स्तोत्र’ खींच रहा है। यह स्तोत्र कठिन और जटिल लय के लिए जाना जाता है। खास बात यह रही कि Aoora ने बिना किसी मोबाइल या लिरिक्स शीट देखे पूरे आत्मविश्वास के साथ श्लोकों का उच्चारण किया।
मंदिर में मौजूद श्रद्धालु भी उनकी प्रस्तुति से प्रभावित नजर आए। एक अन्य क्लिप में वे एक महिला के साथ युगल रूप में स्तोत्र गाते दिखे, जहां महिला फोन से लिरिक्स देख रही थीं, जबकि Aoora ने पूरा पाठ स्मृति से गाया।
भारतीय आध्यात्मिकता के प्रति लगाव
महाशिवरात्रि से पहले Aoora ने अपना नया म्यूजिक वीडियो ‘Shiva Shivam’ भी रिलीज किया था, जो भारतीय आध्यात्मिकता के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है। वे भारत में पहले भी रियलिटी शो Bigg Boss 17 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ चुके हैं। उनके इस मंदिर दौरे और शिवभक्ति के अंदाज ने फैंस के बीच भारत से उनके बढ़ते जुड़ाव को और मजबूत कर दिया है।



