सावन में हाईवे पर बिक रही थी ‘नॉनवेज बिरयानी’, बरेली पुलिस ने चलाया बुलडोजर… दुकानदार गिरफ्तार

सावन में हाईवे पर बिक रही थी ‘नॉनवेज बिरयानी’, बरेली पुलिस ने चलाया बुलडोजर… दुकानदार गिरफ्तार

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी कस्बे में सावन माह के नियमों का उल्लंघन करने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बहेड़ी में हाईवे किनारे प्रशासनिक चेतावनियों को दरकिनार कर बेची जा रही नॉनवेज बिरयानी की दुकान पर पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चला दिया. टीम ने जेसीबी की मदद से दुकान का टिनशेड और काउंटर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. मौके से आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया गया है.

सावन में हाईवे पर बिक रही थी ‘नॉनवेज बिरयानी’, बरेली पुलिस ने चलाया बुलडोजर… दुकानदार गिरफ्तार

मामला बरेली के बहेड़ी में नए रोडवेज बस स्टैंड के सामने हाईवे का है. यहां मोहल्ला लोधीपुर निवासी सलमान नाम का युवक मुर्ग बिरयानी की दुकान चला रहा था. गौरतलब है कि सावन के पावन महीने को देखते हुए प्रशासन की ओर से मुख्य मार्गों और हाईवे किनारे मांस तथा मांसाहार सामग्री की बिक्री पर पहले से ही रोक लगाई गई थी और दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई थी. इसके बावजूद, इस दुकान पर धड़ल्ले से नॉनवेज बिरयानी की बिक्री की जा रही थी.

शिकायत मिलते ही पहुंची पुलिस, जेसीबी से हटाया ढांचा

घटना का खुलासा तब हुआ जब विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने हाईवे पर दुकान खुली देखी. संगठन के प्रतिनिधि शानू गंगवार ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. खबर मिलते ही क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके पर बिरयानी की बिक्री होती पाई गई. पुलिस ने बिना देर किए दुकानदार सलमान को हिरासत में ले लिया. इसके तुरंत बाद नगर पालिका की टीम को जेसीबी के साथ बुलाया गया और दुकान के बाहर लगे टिनशेड तथा काउंटर को ध्वस्त कर दिया गया.

भीड़ हटाई गई, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

कार्रवाई के दौरान हाईवे पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने स्थिति संभालते हुए मौके से हटाया.

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सावन माह में धार्मिक भावनाओं की पवित्रता और कानूनव्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य मार्गों पर मांसाहार के कारोबार पर प्रतिबंध लागू है. पहले भी चेतावनी जारी की गई थी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *