राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर केशव मौर्य का तंज, बोले ‘दादा फिरोज गांधी की कब्र पर फूल चढ़ाने जरूर जाएं’

राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर केशव मौर्य का तंज, बोले ‘दादा फिरोज गांधी की कब्र पर फूल चढ़ाने जरूर जाएं’
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर केशव मौर्य का तंज, बोले ‘दादा फिरोज गांधी की कब्र पर फूल चढ़ाने जरूर जाएं’

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित प्रयागराज दौरे को लेकर उन पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रयागराज आ रहे हैं तो उन्हें अपने दादा फिरोज गांधी की कब्र पर फूल चढ़ाने जरूर जाना चाहिए। केशव मौर्य ने यह भी कहा कि यदि राहुल गांधी खुद को जनेऊधारी मानते हैं तो उन्हें संगम में स्नान भी करना चाहिए।

‘प्रयागराज का विकास नहीं हुआ’

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रयागराज से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे, लेकिन उनके कार्यकाल में शहर का अपेक्षित विकास नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में प्रयागराज का तेजी से विकास हो रहा है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी चाहें तो शहर में हुए विकास कार्यों और विकसित स्थलों का दौरा कर सकते हैं, लेकिन उनका ऐसा करने का कोई इरादा नहीं है।

राहुल गांधी के ‘गूंज’ कार्यक्रम पर साधा निशाना

केशव मौर्य ने राहुल गांधी के छात्रों और युवाओं से संवाद कार्यक्रम ‘गूंज’ को भी निशाने पर लिया। उन्होंने इसे नाटकबाजी करार देते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी छात्रों और युवाओं के हितैषी नहीं हैं और उनका मकसद केवल वोट की राजनीति करना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की जोड़ी कई चुनावों में हार का सामना कर चुकी है और 2027 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेससपा गठबंधन हार की ओर बढ़ रहा है।

‘भाजपा को बदनाम करना राहुल का एजेंडा’

उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का एकमात्र एजेंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को बदनाम करना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भाजपा शासित राज्यों को निशाना बनाते हैं, जबकि कांग्रेस शासित राज्यों में छात्रों की समस्याओं को लेकर वहां नहीं जाते। मौर्य ने सवाल उठाया कि अगर राहुल गांधी छात्रों और युवाओं की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं तो वह झारखंड क्यों नहीं जाते।

‘2027 में फिर हारेंगे कांग्रेससपा’

केशव मौर्य ने दावा किया कि राहुल गांधी को छात्रों, युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों का समर्थन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की प्रयागराज यात्रा और छात्रों से संवाद की राजनीति का युवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़े : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *