
अमृत विचार : बरेली के एक होटल संचालक को सावन में बिरयानी बेचना भारी पड़ गया। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद स्थानीय प्रशासन ने रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चला दिया है। पुलिस ने बिरयानी का सामान जब्त कर लिया। तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।
घटनाक्रम बहेड़ी का है। रोडवेज के सामने लोदीपुर चौराहा है। यहां सलनाम नामक एक युवक की बिरयानी की दुकान है। आरोप है कि सलमान सावन में बिरयानी बेच रहा था। कुछ हिंदूवादी संगठनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने हंगामा काटा। शिकायत पर पुलिस पहुंची और माहौल शांत किया।
पुलिस ने भीड़ को शांत करने के बाद होटल संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सामान जब्त कर लिया। इसके बाद होटल को कथित अवैध निर्माण बताकर बुल्डोज कर दिया गया। होटल पर बुलडोजर कार्रवाई से कुछ पल के लिए यहां तनात जैसे हालात पैदा हो गए। सुरक्षाव्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
स्थानीय पुलिसप्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक पूरे प्रकरण की जांच की जा रही और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल, होटल संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाहों से बचें। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।
सावन में मांसाहार बंद
सनद रहे कि सावन में कांवड़ मार्गों के किनारे होटलढाबे और दुकानों पर मांसमछली की बिक्री पर रोक है। इसी क्रम में जिले भर की दुकानें बंद हैं। जो होटलढाबे खुल भी रहे हैं वहां शाकाहारी भोजन परोसा जा रहा है। चिकन, मटनमछली या अंडा, सबकी बिक्री बंद है।
यहां तक कि शहर से लेकर देहात तक उन क्षेत्रों में भी मांसाहारी की बिक्री नहीं हो रही है, जहां से कांवड़ नहीं गुजरती हैं। शायद यही कारण है कि बहेड़ी में बिरयानी बिक्री पर इतनी बड़ी कार्रवाई सामने आई है।