Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

BAFTA में फरहान अख्तर का जलवा…कई हॉलीवुड फिल्मों को हराकर ‘बूंग’ ने जीता ये खास अवार्ड, दिल छू लेगी कहानी

BAFTA में फरहान अख्तर का जलवा…कई हॉलीवुड फिल्मों को हराकर ‘बूंग’ ने जीता ये खास अवार्ड, दिल छू लेगी कहानी

Boong Wins BAFTA Award: 2026 में बाफ्टा अवॉर्ड्स में भारत ने एक गौरवपूर्ण क्षण का जश्न मनाया, जब मणिपुरी भाषा की फिल्म ‘बूंग’ ने प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ बाल और पारिवारिक फिल्म का पुरस्कार जीता। फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन में बनी इस भावुक और दिल को छू लेने वाली फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्को, लिलो एंड स्टिच और जूट्रोपोलिस 2 जैसी मजबूत फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार हासिल किया। 

यह जीत भारतीय सिनेमा, खासकर पूर्वोत्तर की फिल्मों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसने यह साबित किया कि भारतीय ग्रामीण कथाएं दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ सकती हैं और उनके दिलों को छू सकती हैं। फरहान अख्तर और उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर समारोह में शामिल हुए, जिससे यह सफलता और भी खास हो गई।

क्या है बूंग की कहानी?

‘बूंग’ की कहानी की घाटी में रहने वाले एक छोटे बच्चे बूंग (गुगुन किपगेन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां को खुश करने के लिए अपने पिता को वापस लाने की योजना बनाता है। कई सालों से अपनी मां के साथ अकेला रहने वाला बूंग अपनी मां की खुशियों के लिए अपने पिता की तलाश में निकल पड़ता है। उसकी यह यात्रा न केवल एक बेटे की मासूमियत और प्यार को दर्शाती है, बल्कि यह दर्शाती है कि एक छोटे से बच्चे के दिल में कितनी बड़ी भावनाएं होती हैं। इस सफर में उसे अपनी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जो दर्शकों को गहरे भावनात्मक स्तर पर जोड़ती है।

आंखें नम कर देने वाली फिल्म

फिल्म में गुगुन किपगेन के अलावा बाला हिजाम, नेमेतिया नगंगबाम, जेनी खुरई, हामोम सदानंद, एंगम सनामतम, विक्रम कोचर, थौदम ब्रजबिधु और मोधुबाला थौदम जैसे कलाकारों का अभिनय अत्यधिक प्रभावशाली और सहज है। बाल कलाकारों की अदाकारी फिल्म को एक अलग ही स्तर पर ले जाती है। कई दृश्यों में दर्शकों की आंखें नम हो जाती हैं, और यह भावनाओं से भरपूर फिल्म उनके दिलों को छू जाती है।

फरहान अख्तर है फिल्म के प्रोड्यूसर 

‘बूंग’ को निर्माता-निर्देशक ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 2024 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जहां इसे दर्शकों से स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में सितंबर 2025 में रिलीज हुई थी। लक्ष्मीप्रिया देवी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फरहान अख्तर, विकेश भूटानी, एलन मैकएलेक्स, रितेश सिधवानी और शुजात सौदागर ने सह-निर्मित किया। 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply