Budaun News : कछला गंगा घाट पर उमड़े शिवभक्त, ‘बमबम भोले’ के जयकारों से गूंजी फिजां

Budaun News : कछला गंगा घाट पर उमड़े शिवभक्त, ‘बमबम भोले’ के जयकारों से गूंजी फिजां
Budaun News : कछला गंगा घाट पर उमड़े शिवभक्त, ‘बमबम भोले’ के जयकारों से गूंजी फिजां

बदायूं, अमृत विचार। सावन के पावन माह में जनपद की फिजाओं में हर ओर जय भोले और हरहर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है। कछला गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थों से पूरा इलाका शिवमय हो उठा है। कांवड़ियों की आस्था और उत्साह से बरेली मथुरा और फर्रूखाबाद सहित अन्य मार्ग आस्था और भक्ति के रंग में रंगे हुए हैं।

सोमवार को पड़ने वाली शिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िए उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं। कछला गंगा घाट से सैकड़ों कावंड़ियों का आवागमन हो रहा है। यह सिलसिला सोमवार तक जारी रहेगा। कावंड़ियों के आवागमन के चलते बरेलीमथुरा और फर्रुखाबाद हाईवे पर रौनक बढ़ गई है। जगहजगह भगवा वस्त्रों में सजे कांवड़िए, डीजे की धुनों पर झूमते युवा और बमबम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। शहर के प्रमुख मार्गों और ग्रामीण अंचलों में भी कांवड़ियों के स्वागत की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिरों में साफसफाई, सजावट और सुरक्षा के इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों द्वारा कांवड़ियों के लिए विश्राम स्थल बनाए गए हैं, जहां उन्हें भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

कांवड़ियों की सुविधा को लगे शिविर
कछला से लेकर शहर तक तथा अन्य स्थानों पर कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाए गए हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इन शिविरों में ठंडा पानी, शरबत, फल और भोजन की व्यवस्था की गई है। कछला रोड, उझानी, सदर क्षेत्र, बिल्सी मार्ग और दातागंज रोड पर विशेष शिविर संचालित किए जा रहे हैं। यहां स्वयंसेवक दिनरात कांवड़ियों की सेवा में जुटे हुए हैं। कई शिविरों में प्राथमिक उपचार और आराम के लिए बिस्तर की भी व्यवस्था की गई है।

पुलिस मुस्तैद, जगहजगह फल वितरण
कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। प्रमुख चौराहों, हाईवे और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा कांवड़ियों की सुविधा के लिए ट्रैफिक डायवर्जन भी किया गया है, जिससे आवागमन सुचारु बना रहे। इसके साथ ही पुलिस टीमों द्वारा कछला घाट, उझानी चौराहा, बरेलीमथुरा हाईवे, दातागंज मार्ग और शहर के प्रमुख स्थलों पर कांवड़ियों को फल और पानी का वितरण भी किया गया। अधिकारियों ने कांवड़ियों से सावधानीपूर्वक यात्रा करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *