Shahjahanpur News : ऑनलाइन गेम में 1.5 लाख हारने पर कॉस्मेटिक व्यापारी ने की आत्महत्या

Shahjahanpur News : ऑनलाइन गेम में 1.5 लाख हारने पर कॉस्मेटिक व्यापारी ने की आत्महत्या
Shahjahanpur News : ऑनलाइन गेम में 1.5 लाख हारने पर कॉस्मेटिक व्यापारी ने की आत्महत्या

शाहजहांपुर, अमृत विचार। मिर्जापुर क्षेत्र में आनलाइन गेम में डेढ़ लाख रुपये हार जाने पर युवक ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसका शव नीचे उतारा। उसकी कास्मेटिक की दुकान थी।

गांव खदिया नगला निवासी 30 वर्षीय अरविंद पाल की मिर्जापुर कस्बे में कास्मेटिक की दुकान थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। शुक्रवार शाम दुकान बंद करके अरविंद घर पर आया और रात में नौ बजे खाना खाकर एक कमरे में सोने के लिए चला गया। शनिवार सुबह सात बजे अरविंद सोकर नहीं उठा तो परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई आवाज नहीं आई। परिवार वालों ने खिड़की से देखा कि पंखे के कुंडे से अरविंद का शव दुपट्टे से लटका हुआ था। मृतक के पिता राम रहीस ने मिर्जापुर थाना पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़ दी।पुलिस ने अरविंद का शव नीचे उतारा। फोरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच करके नमूना लिया। पुलिस ने परिवार वालों से जानकारी की।

मृतक के पिता राम रहीस ने बताया कि उसका पुत्र अरविंद मोबाइल पर आनलाइन गेम खेलता था, जो करीब डेढ़ लाख रुपये हार गया था। उसके बेटे ने शुरू में कुछ रुपये जीते थे और गेम खेलने की लत लग गई थी। उन्होंने बताया कि इसी अवसाद में उसके बेटे अरविंद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अरविंद के पत्नी रेखा, बेटे कौशल व गुरुशरण तथा बेटी अनन्या हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *