
Noida Flower Show Viral Video : नोएडा के शिवालिक पार्क में आयोजित फ्लावर शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पार्क में चार दिन के लिए भव्य फ्लावर शो लगाया गया था, जिसकी इस बार की थीम केदारनाथ थी।
रंग-बिरंगे फूलों से करीब 40 फीट ऊंचे मंदिर की आकृति बनाई गई थी। लेकिन इस सुंदर सजावट को कुछ लोगों ने नुकसान पहुंचा दिया। वीडियो में कई लोग पार्क में लगे फूलों को तोड़ते और अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
“People are stealing even flowers..” 🤡🇮🇳
A video reportedly from Shivalik Park in
Noida, showing a group of people stealing flowers meant for public decoration.They all are educated and residents of NCR, but look at their civic sense. Disgraceful!
— Suraj Kumar Bauddh (@SurajKrBauddh)
फ्लावर शो में फूल चुराते दिखे लोग
यह वीडियो सूरज कुमार बुद्ध नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है, जिसे दो हिस्सों में पोस्ट किया गया। पहले हिस्से में कुछ लोग पेड़ों और सजावटी हिस्सों से फूल निकालते दिख रहे हैं, जबकि पीछे से कोई कहता सुनाई देता है-“सब पढ़े-लिखे लोग हैं।”
दूसरे वीडियो में कुछ बुजुर्ग और युवक-युवतियां भी फूल तोड़ते नजर आते हैं। जब उन्हें टोका गया तो पहले उन्होंने अनसुना किया, फिर बहस करने लगे। एक बुजुर्ग महिला को गुस्से में फूल फेंकते हुए भी देखा गया।
वीडियो देख भड़के लोग
वीडियो सामने आने के बाद पर लोगों में काफी नाराजगी है। कई यूजर्स ने इसे बताया और कहा कि ऐसी मानसिकता के कारण ही देश की छवि खराब होती है।
लोगों का कहना है कि अगर हम खुद ही सार्वजनिक स्थानों और आयोजनों का सम्मान नहीं करेंगे, तो बदलाव की उम्मीद कैसे की जा सकती है। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि आखिर हम सार्वजनिक संपत्ति को लेकर कब जिम्मेदार बनेंगे।



