Unnao Post Office Assistant Rishwat: बीघापुर डाकघर का कार्यालय सहायक 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने किया ट्रैप

Unnao Post Office Assistant Rishwat: बीघापुर डाकघर का कार्यालय सहायक 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने किया ट्रैप

Unnao Post Office Assistant Rishwat: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बीघापुर डाकघर के एक कार्यालय सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला PMEGP योजना के तहत बेकरी यूनिट के लिए मिले 10 लाख रुपए के लोन से जुड़ा है। जिसमें आरोपी को 25 हजार रुपए लेते दबोचा गया है। उसने 35 हजार रुपए की डिमांड की थी।

Unnao Post Office Assistant Rishwat: बीघापुर डाकघर का कार्यालय सहायक 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने किया ट्रैप

बेकरी यूनिट के सत्यापन के लिए मांगे थे 35 हजार

जानकारी के मुताबिक, आरोपी कार्यालय सहायक ने बेकरी यूनिट के सत्यापन के लिए 35 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद CBI ने 7 अगस्त को केस दर्ज किया और 8 अगस्त को ट्रैप की कार्रवाई की। इसी दौरान आरोपी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

बताया गया है कि संबंधित लोन पर मिलने वाली करीब 3.49 लाख रुपए की सब्सिडी पहले ही बैंक में जमा हो चुकी थी। इसके बावजूद सत्यापन के नाम पर रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत CBI को की गई थी।

गिरफ्तार कार्यालय सहायक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लखनऊ स्थित सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में CBI की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें: 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *