पार्सल डिलीवरी के बहाने बुजुर्ग के गले से सोने की चेन झपटकर भागा, साइकिल ने पहुंचाया सलाखों के पीछे..

पार्सल डिलीवरी के बहाने बुजुर्ग के गले से सोने की चेन झपटकर भागा, साइकिल ने पहुंचाया सलाखों के पीछे..
पार्सल डिलीवरी के बहाने बुजुर्ग के गले से सोने की चेन झपटकर भागा, साइकिल ने पहुंचाया सलाखों के पीछे..

चोर चोरी करने के लिए अलग-लग तरह के हथकंडे अपनाते हैं. ऐसी ही एक घटना महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आी है. यहां पर एक चेन स्नेचर ने वारदात को अंजाम देने के लिए एक शातिर तरीका अपनाया, ताकि किसी को उस पर शक न हो. मौका मिलते ही उसने वारदात को अंजाम दे दिया. आरोपी पार्सल डिलीवरी के बहाने वहां पहुंचा और बुजुर्ग के गले से सोने की चेन झपट ली.

पार्सल देने के बहाने झपटी सोने की चेन

पार्सल डिलीवरी के बहाने चेन स्नेचिंग की सनसनीखेज वारदात हैरान करने वाली है. अजनी थाना क्षेत्र में डिलीवरी बॉय बनकर पहुंचे युवक ने बुजुर्ग के गले से सोने की चेन झपट ली, लेकिन भागते वक्त एक बड़ी गलती उस पर भारी पड़ गई. मौके पर छूटी साइकिल और CCTV फुटेज के आधार पर क्राइम ब्रांच  ने आरोपी को धर दबोचा.

Latest and Breaking News on NDTV

18 साल के डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 18 साल के युवराज गुप्ता के तौर पर हुई है. वह  ब्लिंकिट कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था और कुछ दिन पहले भी शिकायतकर्ता के घर पार्सल देने गया था. उसी दौरान उसने बुजुर्ग के गले में सोने की चेन देखकर लूट की साजिश रच डाली.

साइकिल छोड़कर भागा आरोपी

घटना नागपुर के भगवान नगर स्थित शीला रेजीडेंसी की है. बुधवार दोपहर आरोपी पार्सल लेकर सदानंद कांबले के घर पहुंचा. हालांकि उन्होंने कोई भी पार्सल नहीं मंगवाया थ.  जब बुजुर्ग पार्सल का पता पढ़ने लगे, तभी आरोपी ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार होने लगा. लेकिन लोगों के शोर मचाने पर वह अपनी साइकिल वहीं छोड़कर पैदल भाग निकला.

आर्थिक तंगी के चलते वारदात को दिया अंजाम

मामले की जांच में पुलिस को घटनास्थल से आरोपी की साइकिल और CCTV फुटेज मिले. इन्हीं सुरागों के आधार पर क्राइम ब्रांच यूनिट-4 ने आरोपी को उसके घर से दबोच लिया. पुलिस ने उसके पास से लूटी गई सोने की चेन, मोबाइल फोन समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान बरामद किया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 12वीं में फेल होने के बाद आगे पढ़ना चाहता था. पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं और आर्थिक तंगी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल आरोपी को अजनी पुलिस के हवाले कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *