
लखनऊ: स्वतंत्रता दिवस से पहले उत्तर प्रदेश में राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के सम्मान का संदेश देने के लिए ‘हर घर तिरंगातिरंगा यात्रा’ अभियान की शुरुआत हो गई है। राजधानी लखनऊ में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्री, संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा में स्वयंसेवी संगठनों, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर लोगों ने मां भारती का जयघोष किया और देश के अमर बलिदानियों को नमन करते हुए यात्रा में भाग लिया।
सीएम योगी बोले तिरंगा हमारे गर्व और सम्मान का प्रतीक
यात्रा के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह अवसर बेहद खास है, क्योंकि कुछ ही दिनों बाद 15 अगस्त को देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने का अधिकार दिया है, जिससे राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और ‘हर घर तिरंगा’ के संकल्प को मजबूती मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झंडा संहिता में बदलाव किए गए, जिससे लोग अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहरा सकें। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस शासन के दौरान घर पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ता था और मामला अदालत तक पहुंचता था। मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने की आजादी दी है।
सीएम आवास से लोकभवन तक पहुंची तिरंगा यात्रा
लखनऊ में शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा मुख्यमंत्री आवास से हजरतगंज स्थित लोकभवन तक जाएगी। यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते हुए अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।
‘हर घर तिरंगातिरंगा यात्रा’ अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इसके तहत उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों में 10, 11 और 12 अगस्त को तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2086296855454048439?s=20
13 से 15 अगस्त तक होंगे कई कार्यक्रम
भाजपा की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत 13 अगस्त को जिला मुख्यालयों समेत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके जरिए लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं, 14 अगस्त को विभाजनविभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस और संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 13 से 15 अगस्त तक घरों, प्रतिष्ठानों, व्यापारिक संस्थानों और कार्यालयों पर राष्ट्रध्वज फहराने के लिए व्यापक जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
युवा शक्ति को लेकर सीएम योगी का संदेश
तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि युवा देश की ऊर्जा का प्रतीक हैं और राष्ट्र के प्रति समर्पण, गौरव और जिम्मेदारी की भावना को आगे बढ़ाने में युवाओं की अहम भूमिका है।
चुनावी तैयारियों के बीच शुरू किया गया यह अभियान उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस से पहले भाजपा के व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम के तौर पर भी देखा जा रहा है। तिरंगा यात्रा के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।