Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

स्टेज पर चल रही थी जयमाला…तभी दूल्हे के सामने दुल्हन को मारी गोली, सिरफिरे आशिक का खौफनाक VIDEO वायरल

स्टेज पर चल रही थी जयमाला…तभी दूल्हे के सामने दुल्हन को मारी गोली, सिरफिरे आशिक का खौफनाक VIDEO वायरल

Buxar Bride Shot in Wedding: बिहार के बक्सर जिले से एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी, जिससे पूरे आयोजन में हड़कंप मच गया। घटना मंगलवार रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत के मल्लाह टोला में हुई, जहां उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमनपुर गांव से बारात आई थी।

जानकारी के मुताबिक, नंद जी मल्लाह की 18 वर्षीय बेटी आरती कुमारी की शादी हो रही थी। पूरे विधि-विधान से रस्में चल रही थीं और जयमाला के लिए दुल्हन स्टेज पर पहुंची। तभी पड़ोस में रहने वाला दीनबंधु भीड़ में घुसा, शर्ट के नीचे से पिस्टल निकाली और फिल्मी अंदाज में दुल्हन के पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही आरती लहूलुहान होकर स्टेज पर गिर पड़ी, जबकि मंच पर मौजूद लड़कियां चिल्लाईं, “आरती को गोली मार दी!”

मौके से भाग निकला आरोपी

बाराती व ग्रामीण जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। आरोपी ने फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकला। घटना का वीडियो पर वायरल हो गया, जिसमें स्टेज पर अफरा-तफरी और गोलीबारी साफ दिखाई दे रही है। एक वीडियो में घायल आरती खुद आरोपी दीनबंधु का नाम लेती नजर आ रही है। 

आरती से करता था एकतरफा प्यार

गांव वालों के अनुसार, दीनबंधु दो साल से आरती से एकतरफा प्यार करता था। उसका मकान पीड़िता के घर के पास ही है। उसने शादी का पहले भी विरोध किया और धमकी दी थी, “अगर मेरी नहीं तो किसी की नहीं।” परिवार ने शादी की, तो उसने बदला लिया। हालांकि आरती के परिवार ने दीनबंधु की धमकी को गंभीरता से नहीं लिया और उसकी शादी कहीं और तय कर दी। जिससे दीनबंधु आगबबूला हो गया और शादी वाले दिन आरती को गोली मार दी।  

बक्सर से वाराणसी किया गया रेफर

आरती को पहले बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया, फिर रेफर किया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी शुरू कर दी। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि मामला प्रेम-प्रसंग का लगता है, सभी एंगल से जांच चल रही है। एसपी शुभम आर्य ने विशेष टीम गठित की है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply