उत्तर प्रदेश के अमेठी में शनिवार देर रात बहुजन समाज पार्टी नेता शशिकांत तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला किया, इस दौरान उनकी कार में जमकर तोड़फोड़ की.इस दौरान नेता कार में ही मौजूद थे. इस हमले में वो बालबाल बच गए.घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया.

जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने लाठीडंडे और पत्थर से शशिकांत तिवारी की कार पर हमला किया. BSP नेता ने गौरीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
BSP नेता ने शशिकांत तिवारी ने विधायक राकेश प्रताप सिंह पर हमला कराने का आरोप लगाया है. राकेश प्रताप सिंह गौरीगंज से विधायक हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। गौरीगंज थाने में दी तहरीर में BSP नेता शशिकांत तिवारी ने कहा है कि शनिवार की रात गौरीगंज थाना क्षेत्र के जामो मोड़ पर 3 अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से आए और उन पर जानलेवा हमला किया और उनके वाहन में तोड़फोड़ की.
शशिकांत तिवारी ने बताया कि जब उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली तो हमलावर मौके से फरार हो गए. देर रात ही शशिकांत तिवारी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी. जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है. BSP नेता जनपद अमेठी के गौरीगंज कस्बे के वाड नंबर 22 के रहने वाले हैं.
खबर अपडेट हो रही है…..