Bulandshahr Encounter : नाबालिग से दुष्कर्महत्या का आरोपी 50 हजार का इनामी बदमाश मोनू मुठभेड़ में ढेर

Bulandshahr Encounter : नाबालिग से दुष्कर्महत्या का आरोपी 50 हजार का इनामी बदमाश मोनू मुठभेड़ में ढेर
Bulandshahr Encounter : नाबालिग से दुष्कर्महत्या का आरोपी 50 हजार का इनामी बदमाश मोनू मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। शनिवार देर रात गुलावठी रोड पर पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाशों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल इनामी बदमाश ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार रात पुलिस टीम गुलावठी रोड पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवारों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मोनू पुत्र राकेश निवासी फतेहपुर जादौन, थाना चोला, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दो पुलिसकर्मी घायल, बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगी गोलियां

मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि गुलावठी और सिकंदराबाद थाना प्रभारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी बदमाशों की गोलियां लगीं। पुलिस ने घटनास्थल से 32 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन, जिंदा और खोखा कारतूस के अलावा एक बाइक बरामद की है।

अंधेरे का फायदा उठाकर साथी फरार

मुठभेड़ के दौरान मोनू का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें इलाके में कांबिंग कर रही हैं। पुलिस फरार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में था वांछित

एसएसपी के अनुसार, मोनू एक अगस्त को ककोड़ थाना क्षेत्र के वैर रेलवे स्टेशन पर नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।पुलिस के अनुसार, मृतक आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। एसएसपी ने बताया कि उसका व्यवहार बेहद हिंसक था और वह पूर्व में बरेली तथा अलीगढ़ रेलवे जंक्शन पर भी आपराधिक वारदातों में शामिल रहा था। पुलिस ने मुठभेड़ के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *