स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

आज के समय में कई लोग पिंपल्स, ड्राइनेस और स्किन पर होने वाली दूसरी समस्याओं का सामना कर रहे हैं. धूप, गलत खानपान, कम पानी पीना और रोजमर्रा की कुछ आदतों का असर भी स्किन की सेहत पर पड़ सकता है. ज्यादा प्रोसेस्ड और अनहेल्दी चीजें खाने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है, जिसका असर स्किन पर भी पड़ सकता है. इसलिए स्किन को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ बाहर से देखभाल करना ही काफी नहीं है.

स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

शरीर को मिलने वाले पोषक तत्वों का असर स्किन की सेहत पर भी पड़ता है. कई चीजों में ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो स्किन को अंदर से पोषण देने में मदद कर सकते हैं. डाइट में कुछ खास फूड्स शामिल करने से स्किन को , मिनरल, हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट मिल सकते हैं. आइए जानते हैं स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए क्या खाएं, किन फूड्स से स्किन को नुकसान हो सकता है और हेल्दी स्किन के लिए किन बातों का ध्यान रखें.

स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं?

स्किन को हेल्दी रखने के लिए डाइट में टमाटर, संतरा, शिमला मिर्च, ब्रोकली, स्ट्रॉबेरी और कीवी शामिल कर सकते हैं. इनमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. विटामिन सी शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है, जो स्किन को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी प्रोटीन है. वहीं एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं. बादाम और सूरजमुखी के बीज विटामिन ई के अच्छे सोर्स हैं, जो स्किन को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद कर सकते हैं.

इसके अलावा अखरोट, चिया सीड्स और अलसी में ओमेगा3 फैटी एसिड पाया जाता है. ये स्किन की नमी बनाए रखने और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. मछली से भी ओमेगा3 और प्रोटीन मिलता है. वहीं दालें और साबुत अनाज प्रोटीन, फाइबर और दूसरे जरूरी पोषक तत्व देते हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस तरह अलगअलग फूड्स को डाइट में शामिल करने से स्किन को जरूरी पोषण मिल सकता है.

किन फूड्स के सेवन से स्किन को नुकसान हो सकता है?

Cleveland Clinic के मुताबिक, ज्यादा प्रोसेस्ड या रिफाइंड शुगर और हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें स्किन में सूजन, जलन और मुंहासों की समस्या बढ़ा सकती हैं और समय से पहले उम्र बढ़ने को बढ़ावा दे सकती हैं.

इसलिए मीठी चीजों, फास्ट फूड और अनहेल्दी फैट वाली चीजों को कम मात्रा में खाना बेहतर है. शराब का ज्यादा सेवन भी स्किन की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.

हेल्दी स्किन के लिए किन बातों का रखें ध्यान?

हेल्दी स्किन के लिए सिर्फ डाइट ही नहीं, बल्कि रोज की कुछ आदतों पर भी ध्यान देना जरूरी है. पर्याप्त पानी पिएं, क्योंकि शरीर में पानी की कमी होने पर स्किन ड्राई हो सकती है. धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लगाएं और बहुत ज्यादा धूप में रहने से बचें.

धूम्रपान और शराब से दूरी बनाना भी स्किन के लिए अच्छा है. डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, नट्स, बीज और दालों को ज़रूर शामिल करें. अगर स्किन से जुड़ी कोई लगातार समस्या है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *